Iran-US War: अमेरिका के जमीनी हमले करने की आशंका के बीच ईरान का बड़ा फैसला, जुटाएगा 10 लाख से ज्यादा ग्राउंड सैनिक

अमेरिका के जमीनी हमले करने की आशंका के बीच ईरान का बड़ा फैसला, जुटाएगा 10 लाख से ज्यादा ग्राउंड सैनिक
मिडिल-ईस्ट में बढ़ रहे तनाव के बीच ईरान अपने 10 लाख ग्राउंड सैनिक जुटाएगा। सेना में भर्ती होने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन कर रहे सैनिक।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान की लड़ाई अब 28वें दिन में पहुंच गई है। इस बीच ईरान ने 10 लाख से ज्यादा ग्राउंड सैनिक जुटाने का दावा किया है। यह फैसला उसने अमेरिका के जमीनी हमला करने की आशंका के चलते किया है। ईरानी मीडिया के मुताबिक अमेरिका ईरान पर जमीनी हमला कर सकता है, जिसके चलते सेना में युवाओं को भर्ती किया जा रहा है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि युवाओं में सेना में भर्ती होने की होड़ मची हुई है। वे बड़ी संख्या में युवा बसीज, रिवोल्यूशनरी गार्ड और सेना में शामिल होने के लिए आवेदन कर रहे हैं।

मिडिल-ईस्ट में और सैनिक भेजेगा अमेरिका

उधर, अमेरिका मिडिल ईस्ट में करीब 10,000 सैनिक भेजने की योजना बना रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस फोर्स में थल सेना और बख्तरबंद गाड़ियां होंगी। ये सैनिक मिडिल-ईस्ट में पहले से मौजूद 5 हजार मरीन और 2 हजार पैराट्रूपर्स के साथ जुड़ेंगे।

होटलों को भी बनाएंगे निशाना

ईरान की सेना ने मिडिल ईस्ट को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वहां के होटलों में अमेरिकी सैनिक ठहरेंगे, तो उन्हें भी निशाना बनाया जाएगा। ईरान सेना के प्रवक्ता अबोलफजल शेकारची ने स्थानीय मीडिया से कहा, “जब सभी अमेरिकी सैनिक किसी होटल में चले जाते हैं, तो हमारे नजरिए में वह होटल भी अमेरिकी ठिकाना बन जाता है। हम चुप नहीं रह सकते, जवाबी कार्रवाई में हम वहीं हमला करेंगे जहां वे मौजूद होंगे।”

Created On :   27 March 2026 3:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story