बधाई संदेश: पीएम मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री को दी शुभकामनाएं, दोनों देशों के रिश्तों पर क्या बोले?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल को आज (27 मार्च, 2026) को नया प्रधानमंत्री मिल गया है। शुक्रवार को रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। इसके बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शपथ लेने पर बधाई दी है। इस दौरान उनका कहना है कि भारत और नेपाल के आपसी लाभ के लिए संबंधों को मजबूत करना होगा, जिसके लिए दोनों देशों को साथ मिलकर काम करने को लेकर पीएम मोदी बेहद उत्सुक है।
बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। यहां पर लगभग 6 महीने पहले केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सरकार थीं, जो एक युवा पीढ़ी के विरोध प्रदर्शन के दौरान गिर गई थी।
PM मोदी ने बधाई संदेश में क्या कहा?
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने बधाई संदेश में लिखा, "नेपाल के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर श्री बालेंद्र शाह को हार्दिक बधाई। आपकी नियुक्ति नेपाल की जनता द्वारा आपके नेतृत्व में जताए गए भरोसे को दर्शाती है। मैं हमारे दोनों देशों की जनता के आपसी फायदे के लिए भारत-नेपाल की दोस्ती और सहयोग को और भी ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु आपके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूं।"
यह भी पढ़े -इजरायल-अमेरिका और ईरान में तनाव से तेल की कीमतों में आया उछाल, नेपाल-बांग्लादेश समेत अन्य देशों ने बढ़ाईं कीमतें
काठमांडू के चुने गए थे मेयर
35 वर्षीय बालेन शाह देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री है, जिनकी आयु 35 वर्ष बताई जा रही है। वह राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से नाता रखते हैं। इससे पहले वे साल 2022 के स्थानीय चुनाव लड़े थे। इस दौरान वे काठमांडू के महापौर चुने गए। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अपशिष्ट प्रबंधन और यातायात प्रबंधन में कई नई पहल की है। इसके बाद साल 2025 के जेन जी विरोध प्रदर्शन के समय एक प्रमुख राजनीतिक हस्ती के रूप में उभरे। इसके बाद उन्होंने इसी साल जनवरी में महापौर पद से इस्तीफा दिया और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) में शामिल हो गए और 2026 के आम चुनाव में पार्टी के प्रधानमंत्री चेहरे की रूप में उम्मीदवार घोषित किए गए।
Created On :   27 March 2026 5:40 PM IST












