Israel-US-Iran War: भारत को जंग में शामिल करना चाहते हैं ट्रंप? पीएम मोदी को लेकर दिए बयान के जानें मायने

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजराइल-अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा दिया है। उन्होंने पीएम मोदी की सराहना की। ट्रंप ने कहा, 'PM मोदी और मैं दो ऐसे लोग हैं जो काम पूरा कर दिखाते हैं।'
यह भी पढ़े -मिडिल ईस्ट तनाव के चलते देश में फिर लगेगा लॉकडाउन, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने किया साफ
ट्रंप ने पीएम मोदी को लेकर दिया बयान
दरअसल, अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को यह मैसेज अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, 'भारत के साथ हमारा शानदार रिश्ता आगे और मजबूत होगा। PM मोदी और मैं दो ऐसे लोग हैं जो काम पूरा कर दिखाते हैं, जो ज्यादातर लोगों के बारे में नहीं कहा जा सकता है।'
इससे पहले ट्रंप ने मंगलवार को पीएम मोदी के साथ फोन पर बातचीत की थी। इसके बाद अब ट्रंप ने पीएम मोदी को लेकर यह टिप्पणी की है। बता दें, मिडिल ईस्ट में जंग छिड़ने के बाद पीएम मोदी और ट्रंप के बीच यह बातचीत हुई है। इस दौरान दोनों ने मिडिल ईस्ट तनाव पर चर्चा की थी। साथ ही क्षेत्र में स्थिरता पर भी बल दिया था।
यह भी पढ़े -संघर्ष के बीच ईरान का अल्टीमेटम, खाड़ी देशों के होटलों को अमेरिकी सैनिकों को ठहराने पर दी चेतावनी
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच पीएम मोदी और ट्रंप की फोन पर हुई बात
अमेरिकी राष्ट्रपति से बातचीत के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर एक ट्वीट पोस्ट किया था। इसमें कहा था, 'राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात हुई। पश्चिम एशिया की स्थिति पर उपयोगी चर्चा हुई। भारत डी-एस्केलेशन और जल्द से जल्द शांति बहाली का समर्थन करता है। हॉर्मुज स्ट्रेट को खुला, सुरक्षित और सुलभ रखना पूरे विश्व के लिए जरूरी है। हम शांति और स्थिरता के प्रयासों पर संपर्क में रहेंगे।' बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर लगातार संपर्क बनाए रखने पर हामी भरी।
मालूम हो कि इस जंग में सीधे तौर पर भारत शामिल नहीं है। हालांकि, भारत ने लगातार डी-एस्केलेशन, शांति बहाली और होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित रखने पर जोर दिया है। दरअसल, भारत के अमेरिका, इजरायल और ईरान तीनों के साथ अच्छे संबंध हैं। इस वजह से सकी भूमिका शांति प्रयासों में अहम हो सकती है। ऐसे में अब ट्रंप का मैसेज ऐसे समय में आया है जब मिडिल ईस्ट में जंग की वजह से वैश्विक व्यापार, तेल की आपूर्ति और महंगी हो गई है।
Created On :   27 March 2026 3:04 PM IST












