Energy Lockdown in India: मिडिल ईस्ट तनाव के चलते देश में फिर लगेगा लॉकडाउन, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने किया साफ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध से दुनियाभर में तेल की किल्लत छाई हुई है। इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तेल की कीमतों के बढ़ने को बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि बीते एक महीन में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। तेल की कीम 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर करीब 122 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गई हैं। इस वजह से दुनियाभर में उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है। दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में कीमतों में करीब 30% से 50% इजाफा देखने को मिल रही है। वहीं, उत्तरी अमेरिका देशों में 30%, यूरोप में 20% और अफ्रीकी देशों में 50% का इजाफा देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़े -यूएन महासचिव चुनाव मालदीव ने वापस लिया नामांकन, अब चुनाव मैदान में बची एक महिला उम्मीदवार
सरकार ने राजस्व में भारी कटौती की - हरदीप सिंह पुरी
केंद्रीय मंत्री ने बताया मोदी सरकार के पास दो विकल्प थे या तो अन्य सभी देशों की तरह भारत के नागरिकों के लिए कीमतों में भारी वृद्धि करें या फिर अपने वित्त पर बोझ उठाएं ताकि भारतीय नागरिक अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता से सुरक्षित रहें। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने रूस-यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद से पिछले 4 वर्षों से अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को निभाते हुए भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक बार फिर वित्तीय स्थिति को लेकर बोझ उठाने का फैसला किया है।
हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के इस दौर में तेल कंपनियों के भारी नुकसान (पेट्रोल पर लगभग 24 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 30 रुपये प्रति लीटर) को कम करने के लिए सरकार ने अपने राजस्व में भारी कटौती की है। साथ ही पेट्रोल और डीजल की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में भारी वृद्धि के कारण निर्यात टैक्स भी लगाया है और विदेशी देशों को निर्यात करने वाली किसी भी रिफाइनरी को एक्सपोर्ट टैक्स देना होगा।
यह भी पढ़े -आकाश चोपड़ा ने कहा, आरसीबी को इन चार विदेशी खिलाड़ियों को देनी चाहिए प्लेइंग इलेवन में जगह
संभावित चुनौती से निपटने के लिए सरकार तैयार - हरदीप सिंह पुरी
हरदीप पुरी ने आगे कहा कि वैश्विक स्थिति अभी भी अनिश्चित बनी हुई है और हम ऊर्जा, सप्लाई चेन और ज़रूरी वस्तुओं से जुड़े हालात पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि देश में ईंधन, ऊर्जा और अन्य आवश्यक चीज़ों की आपूर्ति बिना किसी रुकावट के जारी रहे। हर संभावित चुनौती से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने पहले भी वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अपनी मज़बूती दिखाई है और आगे भी हम समय पर, सक्रिय और समन्वित तरीके से कदम उठाते रहेंगे। लॉकडाउन को लेकर फैल रही अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। ऐसे समय में ज़रूरी है कि हम सभी शांत, ज़िम्मेदार और एकजुट रहें। इस तरह की स्थिति में अफवाह फैलाना और बेवजह डर का माहौल बनाना गैर-जिम्मेदाराना और हानिकारक है।
Created On :   27 March 2026 1:19 PM IST












