मौसम अपडेट: देश में नहीं रुक रहा बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत 24 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें आज का मौसम

देश में नहीं रुक रहा बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत 24 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें आज का मौसम
देशभर में बारिश का दौर कम नहीं हो रहा है। दिल्ली समेत देश के 24 राज्यों में मौसम विभाग ने एक बार फिर से बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है, जिसका असर देशभर के राज्यों में देखने को मिल रहा है। कहीं पर तेज बारिश का अलर्ट है तो कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों बारिश के साथ तेज गरज-चमक और हवाएं देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने ये भी बताया है कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

यह भी पढ़े -गर्मी के मौसम में बीमारियों से बचाव एवं रोकथाम हेतु दिशा-निर्देश

उत्तर भारत में तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर भारत के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आंधी चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी, जिनकी रफ्तार लगभग 30-50 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी

पूर्वोत्तर के राज्यों में मौसम और ज्यादा एक्टिव नजर आ सकता है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 से 30 मार्च के बीच कई जगहों पर जोरदार बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना नजर आ रही है। यहां हवाओं की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके अलावा बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी गरज-चमक के साथ बारिश नजर आ सकती है।

मध्य भारत में लगातार बारिश

मध्य भारत में भी मौसम का असर साफ नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश में 27 से 31 मार्च तक कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, छत्तीसगढ़ में अगले सात दिनों तक और विदर्भ में करीब पांच दिन तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

पश्चिम और दक्षिण भारत का हाल

महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। केरल और गोवा में मौसम गर्म और उमस भरा बना रह सकता है।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश का मौसम

दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में यहां तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। वहीं उत्तर प्रदेश में 27 से 31 मार्च के बीच कई जिलों में बूंदाबांदी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन कुछ जगहों पर बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

Created On :   27 March 2026 2:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story