'पूरी देख ली सैयारा फिल्म, लेकिन फिर भी नहीं पकड़ पाएं ये चीज', अब जाकर मोहित सूरी ने किया खुलासा

पूरी देख ली सैयारा फिल्म, लेकिन फिर भी नहीं पकड़ पाएं ये चीज, अब जाकर मोहित सूरी ने किया खुलासा
इन दिनों 'धुरंधर 2' का क्रेज लोगों के बीच जमकर देखने को मिल रहा है। कुछ हद तक ऐसा ही क्रेज फिल्म 'सैयारा' को लेकर देखा गया था। लोगों ने फिल्म को काफी पसंद किया, लेकिन शायद ही कुछ लोग एक खास बात नोटिस कर पाए होंगे। आखिर क्या है ये बात, इसको लेकर निर्देशक मोहित सूरी ने एक दिलचस्प खुलासा किया है।

मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। इन दिनों 'धुरंधर 2' का क्रेज लोगों के बीच जमकर देखने को मिल रहा है। कुछ हद तक ऐसा ही क्रेज फिल्म 'सैयारा' को लेकर देखा गया था। लोगों ने फिल्म को काफी पसंद किया, लेकिन शायद ही कुछ लोग एक खास बात नोटिस कर पाए होंगे। आखिर क्या है ये बात, इसको लेकर निर्देशक मोहित सूरी ने एक दिलचस्प खुलासा किया है।

दरअसल, एक्ट्रेस-फिल्ममेकर पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में मोहित सूरी ने बताया कि फिल्म के गानों के लिए उन्होंने अलग-अलग सेट बनाने की बजाय एक ही सेट को बार-बार इस्तेमाल किया था। लेकिन फिल्म पूरी देखने के बाद भी ज्यादातर दर्शक इस बात को नोटिस नहीं कर पाएं।

उन्होंने कहा, ''फिल्म के कई गाने एक ही सेट पर शूट किए गए थे। आमतौर पर फिल्मों में हर गाने के लिए अलग सेट तैयार किए जाते हैं, लेकिन मैंने खर्च और समय बचाने के लिए एक ही सेट को अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया। मेरा मानना था कि ज्यादा भीड़ और भव्यता कभी-कभी कहानी की असली भावना को कमजोर कर देती है। इसलिए मैंने पहले कम लोगों के साथ सीन को शूट किया और जब संतुष्ट हुआ, तब भीड़ को शामिल किया।''

उन्होंने आगे बताया, ''फिल्म में दिखाई गई भीड़ को सिर्फ एक दिन के लिए बुलाया गया था और म्यूजिक सीन्स को शूट कर लिया गया था। कई गानों के सीक्वेंस एक ही रीयूज्ड सेट पर शूट किए गए थे। जब सेट पर बहुत ज्यादा लोग होते हैं, तो ध्यान इमोशन से हटकर भीड़ पर चला जाता है। इसलिए हमने पहले कम लोगों के साथ सीन शूट किए, ताकि किरदारों की भावनाएं सही तरीके से सामने आ सकें।''

मोहित सूरी ने एक खास पल का जिक्र किया, जिसने उन्हें चौंका दिया। उन्होंने कहा, ''शूटिंग के दौरान जब 'सैयारा' गाना चल रहा था, तब सेट पर मौजूद जूनियर आर्टिस्ट्स खुद ही उस गाने को गाने लगे। यह देखकर मुझे एहसास हुआ कि गाना लोगों के दिल तक जरूर जाएगा। इसके बाद मैंने म्यूजिक बंद करवा दिया, ताकि लोग खुद गाना गा सकें और उस पल को कैमरे में कैद किया जा सके।''

फिल्म 'सैयारा' में अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म 2025 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसे बड़ी सफलता हासिल हुई थी। यह साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 March 2026 2:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story