Nagpur News: देर रात हुई बूंदाबांदी, दोपहर को लगने लगे धूप के चटके, 29 मार्च से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना

देर रात हुई बूंदाबांदी, दोपहर को लगने लगे धूप के चटके, 29 मार्च से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना
  • तापमान औसत के करीब
  • 29 से बदल सकता है मौसम
  • शुक्रवार को तेज धूप होने से दिन में बाहर निकलने पर चटके महसूस हुए

Nagpur News. पिछले दो दिन से शहरवासी गर्मी की मार झेल रहे है। शुक्रवार को तेज धूप होने से दिन में बाहर निकलने पर चटके महसूस हुए। इससे तापमान औसत से अधिक हो गया है। हालांकि देर रात बूंदाबांदी होने से थोड़ी राहत मिली। इसके पहले गुरुवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

तापमान औसत के करीब

मौसम विभाग के अनुसार अलग-अलग दिशा से हवा आ रही है। आसमान साफ रहने और धूप खिलने से तापमान बढ़ गया है। तेज धूप के कारण त्वचा को चटके महसूस हो रहे है। शुक्रवार को भी नागपुर में मौसम का मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना है। तापमान औसत के आसपास बना रहेगा। दिन में पंखे से काम नहीं चलेगा। गर्मी ज्यादा महसूस होगी।

29 से बदल सकता है मौसम

29 मार्च से मौसम का मिजाज फिर एक बार बदलने की संभावना है। विदर्भ के कुछ जिलों में तेज हवा व हल्की बारिश हो सकती है। इसका असर नागपुर जिले में होने की संभावना है। तापमान में कमी आकर गर्मी से राहत मिल सकती है। वातावरण में ठंडक महसूस हो सकती है।

Created On :   27 March 2026 4:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story