- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने...
Nagpur News: बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने के कार्य के लिए लग रहे ब्लॉक के कारण प्रभावित रहेंगी ये ट्रेनें

Nagpur News. मध्य रेल्वे की ओर से नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर लाइन नं-5 (प्लेटफॉर्म नं.-3) पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर उसे बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने के कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी।
यह भी पढ़े -सुप्रिया सुले ने मेघे परिवार को दी सांत्वना, दिवंगत नेता के निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
- गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस 6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस 07 अप्रैल से 27 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12410 हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस 2 अप्रैल से 21 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस 4 अप्रैल से 21 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12102 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 6 अप्रैल से 23 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12807 विशाखापत्तनम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 23 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12808 हजरत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस 7 अप्रैल से 25 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 68802 गोंदिया-बल्लारशाह, 68803 बल्लारशाह-गोंदिया, 68804 गोंदिया-बल्लारशाह ट्रेनें 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदमाली स्टेशन तक आंशिक रूप से समाप्त व प्रारंभ रहेंगी।
Created On :   27 March 2026 5:50 PM IST
Next Story









