- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- गडकरी ने कहा - ड्राइविंग प्रशिक्षण...
New Delhi News: गडकरी ने कहा - ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र खोल कर एक करोड़ युवाओं को रोजगार देगी सरकार, आमिर खान रहे मौजूद

New Delhi News. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को यहां सिने अभिनेता आमिर खान के साथ 'सड़क सुरक्षा अभियान' को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने रोजगार बढ़ाने और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए अब उद्योग जगत के साथ मिलकर देश के 120 आकांक्षी जिलों और 500 सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े ब्लॉकों में ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र खोलेगी। इस पहल का उद्देश्य अगले 5 साल में करीब एक करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में हादसे - आठवले ने कहा - पांच वर्षों में सीवर और सेप्टिक टैंकों की सफाई के दौरान 12 मौतें
राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान आमिर खान से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश में मौजूदा समय में तकरीबन 22 लाख ड्राइवरों की कमी है, जिसे पूरा करने के लिए सरकार पहले ही 200 ड्राइविंग प्रशिक्षण स्कूल शुरू कर चुकी है। गडकरी ने पूरे देश में सड़क सुरक्षा में सुधार की तत्काल आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जिम्मेदार ड्राइविंग व्यवहार, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन और लोगों में जागरूकता लाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में सड़क हादसों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। हर साल देश में करीब पांच लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें लगभग 1.8 लाख लोगों की जान चली जाती है।
Created On :   26 March 2026 9:04 PM IST












