- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- सेंट्रल हैचरी में बर्ड फ्लू का...
Nagpur News: सेंट्रल हैचरी में बर्ड फ्लू का प्रकोप, मारी जा रही हैं मुर्गियां

Nagpur News तेलंगखेडी स्थित सेंट्रल हैचरी (केंद्रीय अंडा उबवणी केंद्र) में कुछ मुर्गियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक किमी के एरिया को इंफेक्टेड जोन घोषित किया गया है। एक किमी के दायरे में मुर्गियांे की खरीदी-बिक्री व संवर्धन पर फिलहाल प्रतिबंध रहेगा। साइंटिफिक तरीके से सेंट्रल हैचरी में मुर्गियों को मारा जा रहा है। प्रशासन ने अभी तक 60 मुर्गियों को मारने की पुष्टि की है, जबकि चर्चा यह है कि अभी तक सैकड़ों मुर्गियों को मारा जा चुका है।
9 किमी का क्षेत्र सर्विलांस जोन घोषित : जिलाधीश डॉ. विपिन इटनकर ने बताया कि तेलंगखेडी स्थित सेंट्रल हैचरी में कुछ मुर्गियां पॉजिटिव पाई गई हैं। एक किमी के एरिया को इंफेक्टेड जोन घोषित करने के साथ ही 9 किमी के एरिया को सर्विलांस जोन घोषित किया गया है। हैचरी में साइंटिफिक तरीके से मुर्गियांे को मारा जा रहा है। 21 दिन तक हमारी निगरानी रहेगी। एच 5एन1 वायरस की पुष्टि हुई है। जिलाधीश ने स्पष्ट किया कि बर्ड फ्लू नागपुर में नहीं, केवल सेंट्रल हैचरी में आया है। बर्ड फ्लू का दायरा न बढ़े, इसके लिए प्रशासन प्रयास कर रहा है।
यह भी पढ़े -फर्जी पुलिस रेड का हाई प्रोफाइल ड्रामा कर नागपुर के व्यापारी से 12 लाख उड़ाए, नकली पुलिस बनकर वारदात को दिया अंजाम
चिडि़याघर प्रशासन अलर्ट , महाराजबाग, गोरेवाड़ा में सतर्कता : सेमिनरी हिल्स में कुछ मुर्गियों में बर्ड फ्लू पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद से महाराजबाग, गोरेवाड़ा में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। महाराजबाग में बड़ी संख्या में पक्षी हैं। इसके पहले जब बर्ड फ्लू का प्रकोप फैला था, तब से ही यहां नियमित सैनेटाइजिंग की जाती है। मंगलवार से इसमें तेजी आई है। इसी तरह गोरेवाड़ा रेस्कयू सेंटर में भी सेनेटाइजेशन नियमित तौर पर शुरू है। टीटीसी यानी ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटरमें भी एहतियात बरता जा रहा है।
Created On :   25 March 2026 10:05 AM IST














