‌Nagpur News: दत्ता मेघे को श्रद्धांजलि देने व्हील चेयर पर उनके घर पहुंचे शरद पवार

दत्ता मेघे को श्रद्धांजलि देने व्हील चेयर पर उनके घर पहुंचे शरद पवार
अस्वस्थ, फिर भी आए नागपुर : परिवार को दी सांत्वना

Nagpur News अस्वस्थ चल रहे राकांपा के वरिष्ठ नेता शरद पवार मंगलवार को दिवंगत नेता दत्ता मेघे को श्रद्धांजलि देने नागपुर में व्हील चेयर पर उनके निवास पर पहुंचे। शरद पवार ने परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। वरिष्ठ नेता दत्ता मेघे का रविवार को निधन हुआ था। उन्होंने मेघे परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

शरद पवार मंगलवार को पहली बार घर से बाहर निकले। उन्होंने कहा कि, पिछले डेढ़ महीने से मैं बीमार था। आज पहली बार घर से बाहर आया हूं। नागपुर में मुझे अपनापन और प्रेम मिला है, इसलिए आने की इच्छा थी। उस दिन मैं आ नहीं सका। पवार ने दत्ता मेघे को स्मरण करते हुए कहा कि, लोगों के कल्याण के बारे में विचार करने वाले, कभी किसी को मना न करने वाले दत्ता भाऊ थे।

आज वे हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनके कामों की यादें कायम रहेंगी। शरद पवार ने अपने परिवार और पार्टी की ओर से दत्ता मेघे को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजनीति में दीर्घकालीन सहकार्य के लिए पवार ने दत्ता मेघे को अपना विश्वासू और घनिष्ठ सहयोगी के रूप में गौरव किया।


Created On :   25 March 2026 10:13 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story