- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नागपुर एयरपोर्ट के समर शेड्यूल का...
सुविधा: नागपुर एयरपोर्ट के समर शेड्यूल का ऐलान, कोल्हापुर व पुणे के लिए नई फ्लाइट

Nagpur News. एयरपोर्ट के लिए समर शेड्यूल 2026 जारी कर दिया गया है। नई समय सारणी में शहर से हवाई सेवाओं में कुछ विस्तार देखने को मिला है। अलग-अलग एयरलाइंस ने कुछ नई उड़ानों की घोषणा की है, वहीं कई मौजूदा उड़ानों के समय में भी बदलाव किया गया है। हालांकि इस बार भी नागपुर को किसी नए शहर से सीधी कनेक्टिविटी नहीं मिल सकी है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नागपुर से बेंगलुरु के लिए दो नई उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। इससे आईटी हब बेंगलुरु के लिए यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे और दोनों शहरों के बीच यात्रा और आसान होगी।
इंडिगो एयरलाइंस ने भी नागपुर से पुणे के लिए दो नई फ्लाइट शुरू करने का फैसला लिया है। इसके अलावा मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए भी उड़ान सेवाओं में बढ़ोतरी की गई है। इससे इन प्रमुख शहरों के लिए यात्रियों को पहले से अधिक फ्लाइट विकल्प उपलब्ध होंगे।
स्टार एयर ने नागपुर से नांदेड़ और कोल्हापुर के लिए नई उड़ानों की घोषणा की है। इन उड़ानों के शुरू होने से महाराष्ट्र के भीतर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नई समय सारणी के तहत कुछ मौजूदा उड़ानों के समय में भी बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना नए शेड्यूल के अनुसार बनानी होगी।
हालांकि लंबे समय से नागपुर से अन्य बड़े शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की मांग की जा रही है, लेकिन समर शेड्यूल 2026 में भी किसी नए शहर के लिए सीधी कनेक्टिविटी नहीं मिलने से यात्रियों को निराशा हाथ लगी है।
Created On :   24 March 2026 6:52 PM IST











