खास पहल: हेड इंजरी अवेयरनेस-डे पर दिया हेल्मेट पहनने का संदेश, नागपुर पुलिस और न्यूरो सर्जन की पहल

हेड इंजरी अवेयरनेस-डे पर दिया हेल्मेट पहनने का संदेश, नागपुर पुलिस और न्यूरो सर्जन की पहल
  • सड़क हादसों में मौत रोकने पर जोर
  • हेड इंजरी अवेयरनेस-डे पर दिया हेल्मेट पहनने का संदेश
  • हेल्मेट पहनने की आदत बनाएं

Nagpur News. ‘वर्ल्ड हेड इंजरी अवेयरनेस डे’ पर नागपुर पुलिस और न्यूरोसर्जनों के संयुक्त प्रयासों से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस आयुक्तालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त डॉ. रवींद्रकुमार सिंगल ने की। कार्यक्रम में प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. प्रमोद गिरि सहित अन्य विशेषज्ञों ने सड़क हादसों में सिर और मस्तिष्क में होने वाली गंभीर चोटों पर प्रकाश डाला।

हेल्मेट पहनने की आदत बनाएं

उन्होंने बताया कि, दुर्घटनाओं में करीब 64 प्रतिशत मामलों में सिर की चोटें जानलेवा साबित होती हैं, जिन्हें हेल्मेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है। इस अवसर पर हेल्मेट पहनने को लेकर विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में यातायात विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। डॉ. गिरि ने लोगों से अपील की कि, दोपहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट पहनने की आदत बनाएं, ताकि गंभीर चोटों से बचा जा सके। पुलिस आयुक्त ने शहर में दुर्घटनाओं को कम करने के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की जानकारी दी और जागरूकता अभियान को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस आयुक्त ने डॉक्टरों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में डाॅ. शिवाजी देशमुख, डाॅ. पवित्र पटनाईक, डाॅ. संजय गजभिये व पुलिस उपायुक्त लोहित मतानी सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Created On :   23 March 2026 6:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story