- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- जुआ अड्डे पर छापा 17 आरोपी...
कार्रवाई: जुआ अड्डे पर छापा 17 आरोपी गिरफ्तार, नवीन कामठी इलाके में चल रहा था अड्डा

Nagpur News. नवीन कामठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के अड्डे पर कार्रवाई कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई रविवार को दोपहर 3.30 से शाम 4.50 बजे के बीच रनाला गांव, ग्राम पंचायत कामठी रोड इलाके में की गई। मामले में क्राइम ब्रांच की यूनिट-5 के सहायक निरीक्षक गणेश कदम ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि, उक्त स्थान पर बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। पुलिस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान जुआ अड्डे का मुख्य संचालक प्रफुल अंबादास राव फरार होने में सफल ह गया।
पकड़े गए जुआरी
नवीन कामठी थानांतर्गत रनाला-कोराडी बायपास पर नवीन कामठी निवासी प्रफुल्ल राव के घर में चल रहे जुआ अड्डे पर क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक गोल्हे के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान अड्डे से मो. इब्राहिम मो. अली (40), जूनी कामठी, सैयद इमरान सैयद मुमताज (40), बडी मस्जिद के पास कामठी, क्रांति दीपक साहू (32), जूनी कामठी, सुशील सुधीर शेंडे (25), नागपुर, सोयल हसन खान (22), शेख करीम शेख महमूज (50), अखिल खान जाहिद खान (40), नागसेन नगर, जूनी कामठी, मो. शाकीर ताज मो. (37), मो. अबीद मो. हबीब (44), तारीख शेख महबूब (37), नागसेन नगर, कामठी, शेख सारिक शेख अब्दुल (28), शास्त्री चौक, मच्छीपुरा, कामठी, सतीश गुलाबराव यादव (38), शास्त्री चौक, कामठी, इमरान खान सुभान खान (30), सैयद इरशाद सैयद ताहिर (25), गौतम कानोजी चौरे (50), शेख सलीम शेख दरबारी (54), कादर झंडा, कामठी और तहसीन अख्तर मुस्ताक अहमद (32), नया गोदाम, नवीन कामठी निवासी को जुआ खेलते हुए रंगेहाथ दबोचा गया।
फरार आरोपी ने जगह उपलब्ध कराई थी
पुलिस ने आरोपियों से ताश, 11,280 रुपए नकद और 17 मोबाइल सहित लगभग 3,02,530 रुपए का माल जब्त किया। सभी पैसे की हार-जीत का दांव लगा रहे थे। जांच में सामने आया है कि, इस अड्डे के लिए स्थान उपलब्ध कराने वाला मुख्य आरोपी प्रफुल अंबादास राव फिलहाल फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस निरीक्षक गोल्हे और उनकी टीम ने कार्रवाई की।
Created On :   23 March 2026 5:29 PM IST












