- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पालकमंत्री ने कहा - सेहत ही असली...
मैडिकल कैंप: पालकमंत्री ने कहा - सेहत ही असली दौलत है, साढ़े 4 हजार से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त चश्मे बांटे

Nagpur News. पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि, हमारी सेहत ही असली दौलत है। लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, सफाई और व्यायाम पर ध्यान देने की अपील उन्होंने की। वे श्री महालक्ष्मी जगदंबा संस्थान, जिला खनिज प्रतिष्ठान, नागपुर और महाराष्ट्र सरकार द्वारा मौदा तहसील के खाट में आयोजित महाआरोग्य नि:शुल्क शिविर के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। पूर्व विधायक टेकचंद सावरकर, पूर्व जिप अध्यक्ष निशा सावरकर आदि मौजूद थे। शिविर में कुल 4687 मरीजो की जांच की गई। 756 मरीजो को मुफ्त चश्मे बांटे गए।
24 संदिग्ध कैंसर रोगी पाए गए
पालकमंत्री ने कहा कि, बदलती लाइफस्टाइल की वजह से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। अगर हम समय पर चेकअप और सही इलाज करवाएं, तो कई गंभीर बीमारियों को कंट्रोल किया जा सकता है। गुटखा और शराब पीने के मामले बढ़े हैं। इसका स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। कैंप के बाद सभी जरूरतमंदों को अलग-अलग अस्पतालों में मुफ्त इलाज दिया जाएगा। इस शिविर में 24 संदिग्ध कैंसर रोगी पाए गए। शिविर के आयोजन में जगदंबा संस्थान के प्रवीण लिखनकर, डॉ. वैभव कारेमोरे, डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. योगेश सवाई, महेश बोंडे, रामेश्वर लिचड़े, चांगोजी तिजारे, भगवानजी बावनकुले, श्रीकांत मुडे, कांचन देवघरे आदि ने सहयोग किया।
Created On :   23 March 2026 5:04 PM IST












