- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- तेजिंदर सिंह रेणू ने कहा -...
दिक्कतें: तेजिंदर सिंह रेणू ने कहा - सिलेंडरों की किल्लत से होटल व रेस्तरां के बुरे हाल, 20 फीसदी आपूर्ति से नहीं चलेगा काम

Nagpur News. कमर्शियल सिलेंडरों की किल्लत के कारण होटल, रेस्टारेंट व रेस्तरा के बुरे हाल हो गए है। सरकार ने हाटलों को सिलेंडर की 20 फीसदी आपूर्ति करने के आदेश जारी किए है। हालांकि यह आदेश अभी तक खाद्यान्न आपूर्ति विभाग के पास नहीं पहुंचा है।
सरकार कोटा बढ़ाकर होटल इंडस्ट्री को बचाए सरकार के आदेश पर रेसिडेंशियल होटल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजिंदर सिंह रेणू ने कहा कि, 20 फीसदी आपूर्ति से काम नहीं चलेगा। होटलों के लिए कमर्शियल सिलेंडरों का कोटा बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि, कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने से कई होटलों व रेस्तरां में लकड़ियों पर भोजन बन रहा है।
यह भी पढ़े -महाराष्ट्र की समृद्ध हथकरघा परंपरा का प्रदर्शन, फैशन सो में दिखी राज्य की पारंपरिक साड़ी की समृद्ध विरासत
कई होटलों ने अपने मेनू में परिवर्तन कर दिया, तो कुछ बंद हो गए हैं। सरकार के 20 फीसदी के सिलेंडर आपूर्ति के आदेश से पहले होटल को एक दिन में 5 सिलेंडर लगते थे, तो अब केवल 1 सिलेेंडर मिलेगा। मिडल ईस्ट में जंग के बाद से होटल कारोबार चौपट हो रहा है। होटल इंडस्ट्री के लिए सिलेंडर का कोटा 50 फीसदी करना चाहिए। सरकार को सिलेंडर का अतिरिक्त कोटा बढ़ाकर होटल इंडस्ट्री को बचाने का काम करना चाहिए।
अभी तक सरकारी आदेश नहीं
विनोद काले, खाद्यान्न वतिरण अधिकारी के मुताबिक होटलों को 20 फीसदी सिलेंडर की आपूर्ति करने की बात सुनी है, लेकिन अभी तक सरकारी आदेश नहीं मिला है। सोमवार को यह आदेश प्राप्त हो सकता है। आदेश प्राप्त होने के बाद गैस कंपनियों को होटलों को 20 फीसदी सिलेंडर जारी करने को कहा जाएगा। अभी होटल इंडस्ट्री प्राथमिकता में नहीं है।
Created On :   23 March 2026 5:18 PM IST












