- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मनपा नागपुर करेगी जलस्रोतों काे...
जीवनदायी पहल: मनपा नागपुर करेगी जलस्रोतों काे प्रदूषण मुक्त, महापौर ने ली स्वयंसेवी संस्थाओं की बैठक

Nagpur News. प्राकृतिक वैभव जलस्रोतों का संवर्धन, संरक्षण व पुनरुज्जीवन करने की महापौर नीता ठाकरे ने पहल की है। विश्व जल दिवस पर विविध स्वयंसेवी संगठनों के साथ बैठक कर जलस्रोतों को प्रदूषण मुक्त करने की भूमिका रखी। बैठक में सत्तापक्ष नेता नरेंद्र (बाल्या) बोरकर की प्रमुख उपस्थिति रही।नदियों की स्वच्छता व रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर चर्चा : शहर से बहनेवाली नाग नदी, पीली नदी और पोहरा नदी, अंबाझरी व फुटाला तालाब की वर्तमान स्थिति पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। तालाबों में उगी जलपर्णी की समस्या को जड़ से मिटाने के लिए उपाय योजना पर मंथन हुआ। विविध स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि ने जलसंवर्धन के अनुभव तथा तकनीकी उपाय योजना के संबंध में राय रखी।
नदियों को प्रदूषण मुक्त करने व जलपर्णी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए, इस विषय चर्चा हुई। बैठक में की गई सूचना पर अमल कर जल्द से जल्द हल निकालने के लिए कदम उठाने का महापौर ने आश्वस्त किया। उसी के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर दिया। नदियों तथा तालाबों की स्वच्छता के साथ भविष्य में पानी की समस्या हल करने के लिए भूजल स्तर बढ़ाने की दिशा में कदम आगे बढ़ाने का तय किया गया।
Created On :   23 March 2026 7:00 PM IST













