- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- प्रधानमंत्री से मिले रामदास आठवले,...
New Delhi News: प्रधानमंत्री से मिले रामदास आठवले, जताया आभार - राज्यसभा के लिए तीसरी बार चुने गए हैं

New Delhi News. रिपब्लिकन पार्टी (ए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने मंगलवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस अवसर पर आठवले ने लगातार तीसरी बार राज्यसभा के लिए चुने जाने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया और उनको शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। आठवले तीसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। उनको लगातार तीसरी बार राज्यसभा में मौका देने और केंद्रीय कैबिनेट में सामाजिक न्याय राज्य मंत्री का पद बरकरार रखने पर देश भर के अंबेडकरवादियों और बहुजन समाज में खुशी का माहौल है। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान आठवले ने कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आठवले से कहा कि अब आप 6 साल तक राज्यसभा में रहेंगे, हमें कोई दिक्कत नहीं होगी।
यह भी पढ़े -नंदुरबार, पालघर, गढ़चिरोली, ठाणे, नाशिक, धुले, चंद्रपुर, अमरावती, यवतमाल और गोंदिया आदिवासी जिलों सहित में लागू एनएफएसएनएम
देश में चल रही जनगणना के बीच रामदास अठावले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से धर्म बदलने वाले बौद्धों की जनगणना के बारे में बात की। इसके साथ ही आठवले ने प्रधानमंत्री से अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को दी जाने वाली स्कॉलरशिप में महंगाई दर के हिसाब से बढ़ोतरी करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री आठवले को भरोसा दिलाया कि वे इन दोनों मुद्दों पर विचार करेंगे।
Created On :   24 March 2026 8:20 PM IST










