New Delhi News: नंदुरबार, पालघर, गढ़चिरोली, ठाणे, नाशिक, धुले, चंद्रपुर, अमरावती, यवतमाल और गोंदिया आदिवासी जिलों सहित में लागू एनएफएसएनएम

नंदुरबार, पालघर, गढ़चिरोली, ठाणे, नाशिक, धुले, चंद्रपुर, अमरावती, यवतमाल और गोंदिया आदिवासी जिलों सहित में लागू एनएफएसएनएम
  • महाराष्ट्र के नंदुरबार, पालघर समेत 34 जिलो में लागू
  • कांग्रेस सांसद गोवल पाडवी के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी

New Delhi News. महाराष्ट्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (एनएफएसएनएम) को नंदुरबार, पालघर, गढ़चिरोली, ठाणे, नाशिक, धुले, चंद्रपुर, अमरावती, यवतमाल और गोंदिया आदिवासी जिलों सहित राज्य के 34 जिलों में लागू किया गया है। लोकसभा में मंगलवार को कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सांसद गोवल पाडवी के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025-26 (दिसंबर 2025 तक) के दौरान चावल, गेहूं, दलहन, मोटे अनाज और श्रीअन्न के लिए राज्य ने 2,12,728 हेक्टेयर क्षेत्र में उन्नत कृषि पद्धतियों के प्रदर्शन के लिए फसल प्रदर्शनी आयोजित किए, 51,497 क्विंटल उन्नत बीज किस्मों का वितरण किया और 77,642.74 क्विंटल का उत्पादन किया। इसके अतिरिक्त, राज्य ने 39,971 हेक्टेयर क्षेत्र में एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन (आईएनएम) को बढ़ावा दिया है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि महाराष्ट्र में खाद्यान्न का उत्पादन वर्ष 2021-22 में 166.56 लाख टन से बढ़कर 2024-25 में 184.69 लाख टन हो गया है, जबकि खाद्यान्न की उत्पादकता वर्ष 2021-22 में 1438 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर से बढ़कर वर्ष 2024-25 में 1574 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर हो गई है। इन लाभों से किसानों की उपज में सुधार हुआ है और उनकी आय में वृद्धि हुई है। महाराष्ट्र सरकार ने सूचित किया है कि नंदुरबार जिले में वर्ष 2024-25 के दौरान खाद्यान्न (चावल, गेहूं, मोटे अनाज और दलहन) का कुल उत्पादन 2,66,753 टन रहा।

Created On :   24 March 2026 8:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story