New Delhi News: राजीव रंजन ने कहा - महाराष्ट्र में 8.7 लाख दूध उत्पादक डेयरी सहकारी नेटवर्क के सदस्य

राजीव रंजन ने कहा - महाराष्ट्र में 8.7 लाख दूध उत्पादक डेयरी सहकारी नेटवर्क के सदस्य
  • इसमें लगभग 27 प्रतिशत हैं महिलाएं
  • वर्ष 2024-25 में महाराष्ट्र का दूध उत्पादन 166.26 लाख टन होने का अनुमान

New Delhi News. केंद्र सरकार ने कहा है कि वर्ष 2024-25 में महाराष्ट्र का दूध उत्पादन 166.26 लाख टन होने का अनुमान है, जो देश के कुल दूध उत्पादन का लगभग 6.7 प्रतिशत है। राज्य में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता प्रतिदिन 358 ग्राम होने का अनुमान है। लगभग 8.7 लाख दूध उत्पादक डेयरी सहकारी नेटवर्क के सदस्य हैं, जिनमें से लगभग 27 प्रतिशत महिलाएं हैं।

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान सोलापुर से कांग्रेस सांसद प्रणिती शिंदे के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में 13,272 कार्यरत डेयरी सहकारी समितियां हैं, जो सामूहिक रूप से प्रतिदिन 43.41 लाख किलोग्राम दूध की खरीद करती हैं। उन्होंने पिछले पांच वर्षों में महाराष्ट्र में दूध उत्पादन, सहकारी डेयरियों की प्रसंस्करण क्षमता का भी ब्यौरा दिया।

सिंह ने बताया कि वर्ष 2020-21 में राज्य में 137.03 लाख टन दूध उत्पादन हुआ और सहकारी डेयरियों की प्रसंस्करण क्षमता 127.80 लाख लीटर प्रति दिन रही। इसी प्रकार 2021-22 में दूध उत्पादन 143.05 लाख और सहकारी डेयरियों की प्रसंस्करण क्षमता 135.30 लाख लीटर प्रतिदिन रही। वर्ष 2022-23 में 150.42 लाख टन दूध उत्पादन और सहकारी डेयरियों की प्रसंस्करण क्षमता 134.30 लाख लीटर प्रतिदिन रही। 2023-24 में राज्य में दूध उत्पादन 160.45 लाख टन और सहकारी डेयरियों की प्रसंस्करण क्षमता 141.65 लाख लीटर प्रतिदिन रही। वर्ष 2024-25 में राज्य में 166.26 लाख टन दूध उत्पादन और सहकारी डेयरियों की प्रसंस्करण क्षमता 145.05 लाख लीटर प्रतिदिन रही।

Created On :   24 March 2026 8:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story