New Delhi News: गडकरी ने कहा - दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 929 किमी तक यातायात चालू, गलियारे की लगभग देढ़ हजार किलोमीटर है

गडकरी ने कहा -  दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 929 किमी तक यातायात चालू, गलियारे की लगभग देढ़ हजार किलोमीटर है
  • भारतमाला परियोजना के तहत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का कार्यान्वयन शुरू
  • गलियारा हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश व गुजरात से होकर गुजरता है

New Delhi News. केंद्र सरकार ने बताया है कि भारतमाला परियोजना के तहत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का कार्यान्वयन शुरू किया है, जो हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश व गुजरात से होकर गुजरता है और मुंबई में समाप्त होता है। इस गलियारे की कुल लंबाई 1,445 किमी है, जिनमें से 929 किमी चालू हो चुका है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में अशोक चव्हाण, डॉ मेधा कुलकर्णी समेत कई अन्य सदस्यों के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के दिल्ली-वडोदरा खंड में से 912 किमी में से 697 किमी चालू हो चुका है और 215 किमी कार्यान्वयन के अधीन है। दिल्ली-वडोदरा खंड को जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

गडकरी ने बताया कि गुजरात में वडोदरा-मुंबई खंड के पैकेज 8,9 और 10 सहित गलियारे के निर्माण प्रगति मुख्य रूप से ठेकेदार की ओर से देरी के कारण प्रभावित हुई है। गुजरात में इन पैकेजों को मार्च 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है जबकि अन्य पैकेज 2026 में पूरे हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की स्वीकृत लागत 96,547 करोड़ रुपए है, जबकि दिसंबर 2025 तक 77,558 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं

Created On :   26 March 2026 8:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story