New Delhi News: सोनोवाल ने कहा - सागरमाला कार्यक्रम के तहत 315 परियोजनाएं पूरी हो चुकी है, 320 पर काम का प्लान तैयार होगा

सोनोवाल ने कहा - सागरमाला कार्यक्रम के तहत 315 परियोजनाएं पूरी हो चुकी है, 320 पर काम का प्लान तैयार होगा
  • सागरमाला कार्यक्रम के तहत 315 परियोजनाएं पूरी
  • 210 परियोजनाओं पर काम चल रहा है
  • 320 परियोजनाएं नियोजन के चरण में है

New Delhi News. सागरमाला कार्यक्रम के तहत 315 परियोजनाएं पूरी हो चुकी है, 210 परियोजनाओं पर काम चल रहा है और 320 परियोजनाएं नियोजन के चरण में है। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

सोनोवाल ने बताया कि सागरमाला कार्यक्रम के तहत 120 पत्तन आधुनिकीकरण परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जिससे नई पत्तन क्षमता में 400 एमटीपीए से अधिक की वृद्धि हुई है, जबकि सड़क और रेल संपर्कता की 106 पूर्ण परियोजनाओं ने कार्गो निकासी में दक्षता को सुदृढ़ किया है।

इन प्रयासों के परिणामस्वरूप तटीय पोत परिवहन कार्गो 87 एमटीपीए से बढ़कर 195 एमटीपीए (118 प्रतिशत) हो गया है, अंतर्देशीय जलमार्ग कार्गो 18.10 एमटीपीए से बढ़कर 145.50 एमटीपीए (700 प्रतिशत) हो गया है और माल को जलमार्गों पर स्थानांतरित करने से लॉजिस्टिक लागत में कमी आई है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सागरमाला कार्यक्रम से एक करोड़ नए रोजगार की क्षमता का अनुमान है, जिसमें पत्तन आधारित औद्योगिकीकरण और अवसंरचना विकास से उत्पन्न 40 लाख प्रत्यक्ष और 60 लाख अप्रत्यक्ष भूमिकाएं शामिल हैं।

Created On :   26 March 2026 8:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story