New Delhi News: देशमुख ने कहा - बड़े लोगों के घोटाले करने के बाद भी उन्हें कई तरह की सुरक्षा

देशमुख ने कहा - बड़े लोगों के घोटाले करने के बाद भी उन्हें कई तरह की सुरक्षा
  • लोकसभा में इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बिल 2025 पर चल रही चर्चा
  • आम नागरिकों के लिए न्याय का एक गंभीर मुद्दा उठाया

New Delhi News. यवतमाल-वाशिम लोकसभा सीट से शिवसेना (उद्धव) सांसद संजय देशमुख ने बुधवार को लोकसभा में इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बिल 2025 पर चल रही चर्चा में भाग लेते हुए आम नागरिकों के लिए न्याय का एक गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने देश में बढ़ती आर्थिक असमानता की ओर ध्यान दिलाया और कहा कि बड़े लोगों द्वारा घोटाले किए जाने के बाद भी उन्हें कई तरह की सुरक्षा मिलती है, जबकि आम नागरिक खुद को मुश्किल में पाता है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को बदलना जरूरी है। सांसद देशमुख ने यवतमाल जिले में बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक घोटाले का खास तौर पर जिक्र किया। इस बैंक में लगभग 242 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है और हज़ारों जमाकर्ताओं के साथ धोखाधड़ी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने जन संघर्ष अर्बन निधि लिमिटेड, डिग्रस में हुए स्कैम का भी उल्लेख किया। इस मामले में करीब 44 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है।

आम लोगों को ज़्यादा ब्याज का लालच देकर उनसे बड़ी रकम जमा कराई गई थी। इसमें रिटायर्ड टीचर, कर्मचारी और मिडिल क्लास परिवारों ने लाखों रुपये इन्वेस्ट किए थे। लेकिन संस्था के पैसे डूबने के बाद आज ये सभी लोग अपने पैसे के लिए परेशान हैं और पूरी तरह से बेबस हैं। देशमुख ने कहा कि यह सिर्फ एक फाइनेंशियल स्कैम नहीं है, बल्कि आम लोगों के भरोसे के साथ धोखा है। अगर ऐसे मामलों में समय रहते इंसाफ नहीं मिला, तो आने वाले समय में लोगों का पूरे बैंकिंग सिस्टम से भरोसा उठ जाएगा।

Created On :   25 March 2026 7:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story