- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- राष्ट्रीय राजधानी में महाराष्ट्र...
New Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी में महाराष्ट्र साड़ी प्रदर्शनी का हुआ समापन, मुख्यमंत्री फडणवीस ने इस पहल को सराहा

New Delhi News. राष्ट्रीय राजधानी में महाराष्ट्र की समृद्ध हैंडलूम परंपरा को प्रदर्शित करने वाली चार दिवसीय साड़ी प्रदर्शनी का समापन हो गया। इस दौरान दिल्ली और आसपास के लोगों ने इस प्रदर्शनी में काफी रुचि दिखाई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी राज्य में पारंपरिक हैंडलूम उद्योग में जान फूंकने और बुनकरों को राष्ट्रीय स्तर पर उचित बाजार दिलाने में मील का पत्थर साबित होगी।
यह भी पढ़े -अशोक चव्हाण ने महाराष्ट्र के छोटे शहरों के लिए इलेक्ट्रिक बसों की मांग, केंद्र सरकार की घोषणा का स्वागत
समापन समारोह के अवसर पर केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से ने प्रदर्शनी का दौरा किया और बुनकरों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि राज्य की संस्कृति और पैठणी जैसी पारंपरिक कला को वैश्विक स्तर पर ले जाना सबकी जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम का आयोजन महाराष्ट्र शासन और विकास आयुक्त (हैंडलूम) के सहयोग से किया गया। महाराष्ट्र सदन की स्थानिक आयुक्त और सचिव. आर. विमला ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य बुनकरों और कारीगरों को बिना किसी बिचौलिए के सीधे ग्राहकों से जोड़ना था, जो इस प्रदर्शनी के जरिए सफलतापूर्वक पूरा हुआ है। कार्यक्रम के आखिरी दिन, ग्राहकों के लिए एक खास 'लकी ड्रॉ' रखा गया, जिसमें सोनाली पाटील, लीना खाड़े और दक्षा विजेता रहीं। हिस्सा लेने वाले स्टॉल धारकों को केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से ने सम्मानित किया।
Created On :   23 March 2026 9:10 PM IST











