New Delhi News: केंद्र ने कहा - पीएमयूवाई के तहत पूरे देश में 10.56 करोड़ गैस कनेक्शन, महाराष्ट्र में लगभग 52.60 लाख

केंद्र ने कहा - पीएमयूवाई के तहत पूरे देश में 10.56 करोड़ गैस कनेक्शन, महाराष्ट्र में लगभग 52.60 लाख
  • देश में 10.56 करोड़ गैस कनेक्शन
  • महाराष्ट्र में वितरित गैस कनेक्शन की संख्या लगभग 52.60 लाख

New Delhi News. प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (पीएमयूवाई) के तहत पूरे देश में 10.56 करोड़ गैस कनेक्शन हैं। इसमें से महाराष्ट्र में वितरित गैस कनेक्शन की संख्या लगभग 52.60 लाख है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सांसद डॉ मेधा कुलकर्णी के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने हाल ही में लंबित आवेदनों का निपटान और देश में एलपीजी पहुंच में संतृप्ति प्राप्त करने के उद्देश्य से वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पीएमयूवाई के तहत 25 लाख अतिरिक्त कनेक्शन जारी करने को मंजूरी प्रदान की। एक मार्च 2026 की स्थिति के अनुसार, इस विस्तार के तहत महाराष्ट्र में लगभग 48 हजार एलपीजी कनेक्शन और जारी किए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि तेल विपणन कंपनियों (ओएमसीज) ने घरेलू एलपीजी के लिए वितरण अवसंरचना में अत्यधिक सुधार किया है। एक मार्च 2026 की स्थिति के अनुसार, देश में 25,605 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप हैं, जिनमें से 17,677 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, जो तेल विपणन कंपनियों के 214 एलपीजी भरण संयंत्रों द्वारा सेवा प्रदत्त हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में एलपीजी की पहुंच में सुधार करने हेतु अप्रैल 2016 और फरवरी 2026 के बीच 8,037 डिस्ट्रीब्यूटरशिप को मंजूरी दी गई, जिनमें से 7,444 (93 प्रतिशत) ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा प्रदान करते हैं। महाराष्ट्र में कुल 1042 डिस्ट्रीब्यूटरशिप की संख्या कुल 1042 है। इसमें से 421 शहरी क्षेत्र सेवा प्रदाता वितरक हैं और 621 ग्रामीण क्षेत्र सेवा प्रदाता हैं।

Created On :   23 March 2026 8:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story