विधानसभा: नाशिक के ज्योतिष खरात के खिलाफ विधानसभा में स्थगन खारिज, फडणवीस बोले दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

नाशिक के ज्योतिष खरात के खिलाफ विधानसभा में स्थगन खारिज, फडणवीस बोले दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा
  • ज्योतिष अशोक खरात के अनैतिक कृत्यों लेकर सोमवार को विधानसभा में कांग्रेस ने स्थगन का प्रस्ताव
  • राहुल नार्वेकर ने विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव को खारिज कर दिया
  • फडणवीस बोले दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

Mumbai News. नाशिक के कथित ज्योतिष अशोक खरात के अनैतिक कृत्यों लेकर सोमवार को विधानसभा में कांग्रेस ने स्थगन का प्रस्ताव पेश किया। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव को खारिज कर दिया। कांग्रेस सदस्य विजय वडेट्टीवार ने सदन में कहा कि यह काफी गंभीर मामला है और इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। इस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट कहा कि मामला बेहद गंभीर है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वह मंगलवार को इस पर जवाब देंगे।

विपक्ष का हमला

वडेट्टीवार ने स्थगन प्रस्ताव के जरिए मांग की कि इस मामले में शामिल लोगों और वरिष्ठ अधिकारियों के मोबाइल फोन रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच की जाए। विधानसभा अध्यक्ष ने स्थगन प्रस्ताव को अनुमति नहीं दी, पर वडेट्टीवार को अपनी बात रखने का मौका दिया। वडेट्टीवार ने कहा कि केवल विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष सहित कुछ मंत्रियों के नाम भी सामने आए हैं, इसलिए सभी की भूमिका की गहन जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने संबंधित लोगों को सह-आरोपी बनाने की भी मांग की। इस पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को विदेश भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी दूसरे जिले में दर्ज शिकायत के आधार पर की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपी ने अपनी कथित ‘तांत्रिक शक्तियों’ का दुरुपयोग कर भोली-भाली महिलाओं को गुमराह किया और उनके साथ धोखाधड़ी की। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस पूरे मामले पर मंगलवार को सदन में विस्तृत बयान देंगे। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फडणवीस बोले दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

अशोक खरात के अनैतिक कृत्यों लेकर सोमवार को विधानसभा में कांग्रेस ने स्थगन का प्रस्ताव पेश किया। जिसे विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने खारिज कर दिया। कांग्रेस सदस्य विजय वडेट्टीवार ने सदन में कहा कि यह काफी गंभीर मामला है और इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। इस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट कहा कि मामला बेहद गंभीर है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वह मंगलवार को इस पर संपूर्ण जवाब देंगे।

विपक्ष का हमला

वडेट्टीवार ने स्थगन प्रस्ताव के जरिए मांग की कि इस मामले में शामिल लोगों और वरिष्ठ अधिकारियों के मोबाइल फोन रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच की जाए। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने स्थगन प्रस्ताव को अनुमति नहीं दी, लेकिन वडेट्टीवार को अपनी बात रखने का मौका दिया। वडेट्टीवार ने कहा कि केवल विशेष जांच दल (एसआईटी) बनाना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष सहित कुछ मंत्रियों के नाम भी सामने आए हैं, इसलिए सभी की भूमिका की गहन जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने संबंधित लोगों को सह-आरोपी बनाने की भी मांग की।

इस पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को विदेश भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी दूसरे जिले में दर्ज शिकायत के आधार पर की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपी ने अपनी कथित ‘तांत्रिक शक्तियों’ का दुरुपयोग कर भोली-भाली महिलाओं को गुमराह किया और उनके साथ धोखाधड़ी की। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस पूरे मामले पर मंगलवार को सदन में विस्तृत बयान देंगे। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Created On :   23 March 2026 9:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story