New Delhi News: वैष्णव ने कहा - सहायक लोको पायलट के लिए 11,127 रिक्तियों के लिए अधिसूचना

वैष्णव ने कहा - सहायक लोको पायलट के लिए 11,127 रिक्तियों के लिए अधिसूचना
  • भारतीय रेल में सहायक लोको पायलट पद के लिए वर्ष 2026 में 11,127 रिक्तियां हैं
  • इसके लिए अधिसूचना जारी की गई है

New Delhi News, केंद्र सरकार ने बताया है कि भारतीय रेल में सहायक लोको पायलट पद के लिए वर्ष 2026 में 11,127 रिक्तियां हैं और इसके लिए अधिसूचना जारी की गई है। इसके साथ ही सरकार ने कहा है कि लोको पायलट भारतीय रेल परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य हैं जो यात्री और माल यातायात को सुरक्षित और प्रभावी तरीके से संचालित करने में केंद्रीय भूमिका निभाते हैं। भारतीय रेल लोको पायलटों के लिए उचित कार्य परिस्थितियों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में शिवसेना (उद्धव) सांसद अरविंद सावंत के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने सहायक लोको पायलटों की रिक्त पदों को भरने का ब्यौरा देते हुए बताया कि वर्ष 2025 में 9970 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की गई, प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। इससे पहले, 2024 में 18,799 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की गई। चयन प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है और वर्तमान तिथि तक 15,873 उम्मीदवारों को पैनलबद्ध किया जा चुका है।

वैष्णव ने भारतीय रेल में वर्ष 2004-05 से 2013-14 की तुलना में 2014-15 से 2025-26 के दौरान की गई भर्तियों का भी ब्यौरा पेश किया। उन्होंने बताया कि 2004-05 से 2013-14 में 4.11 लाख भर्तियां हुईं। 2014-15 से 2024-25 के बीच 5.08 लाख भर्तियां की गईं। वर्ष 2025-26 से वर्तमान तिथि तक 43,230 भर्तियां की गई हैं।

Created On :   25 March 2026 8:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story