New Delhi News: ऑपरेशन मुस्कान के तहत अबतक 43 हजार से ज्यादा लापता बच्चों का लगाया जा चुका है पता

ऑपरेशन मुस्कान के तहत अबतक 43 हजार से ज्यादा लापता बच्चों का लगाया जा चुका है पता
  • महाराष्ट्र में 1,37,211 बच्चों में से 1,31,737 का लगा पता
  • लापता हुई 95,104 लड़कियों में से 91,095 का पता लगाना शामिल है

New Delhi News. महाराष्ट्र सरकार ने लापता महिलाओं और बच्चों का पता लगाने के लिए कई पहल की है। जुलाई 2015 से लापता बच्चों का पता लगाने के लिए वार्षिक अभियान ‘ऑपरेशन मुस्कान’ चलाया जा रहा है। इसके तहत अब तक 14 अभियान चलाए जा चुके हैं, जिनमें 43,591 लापता बच्चों का पता लगाया जा चुका है। इसके साथ ही 2012 से दिसंबर 2025 तक राज्य में लापता हुए 1,37,211 बच्चों में से 1,31,737 का पता लगाया जा चुका है, जिनमें लापता हुई 95,104 लड़कियों में से 91,095 का पता लगाना शामिल है।

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान शिवसेना (उद्धव) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में ऑपरेशन मुस्कान-14 (20 जनवरी 2026 से 20 फरवरी 2026) चलाया गया, जिसके दौरान 2,398 बच्चों का पता लगाया गया। सावित्री ठाकुर ने बताया कि 2025 से लापता महिलाओं और लड़कियों का पता लगाने के लिए विशेष प्रयास भी किए गए हैं।

इस पहल के तहत ऑपरेशन शोध-1 को 17 अप्रैल 2025 से 14 मई 2025 तक तीन चरणों में संचालित किया गया, जिसके दौरान 5,066 लापता महिलाओं और 2,067 बच्चों का पता लगाया गया। बच्चों की खोज के लिए एक विशेष अभियान, ऑपरेशन-दो 01 नवंबर 2025 से 15 नवंबर 2025 तक चलाया गया. जिसके दौरान 704 लापता बच्चों का पता लगाया गया। इसके अलावा, लापता महिलाओं और लड़कियों का पता लगाने के लिए वर्तमान में राज्य भर में 6 मार्च 2026 से 21 मार्च 2026 तक ऑपरेशन-तीन चलाया जा रहा है।

Created On :   20 March 2026 8:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story