- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- महापौर ने कहा - शहर की स्वच्छता के...
Nagpur News: महापौर ने कहा - शहर की स्वच्छता के लिए एनजीओ भी मनपा को सहयोग करें, सामाजिक दायित्व के रूप साथ दें

Nagpur News. नाग नदी स्वच्छता अभियान अंतर्गत शहर में सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता रखने के लिए नागरिकों में जनजागृति करने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं से सामाजिक दायित्व के रूप में सहयोग करने का आह्वान महापौर नीता ठाकरे ने स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक में किया। बुधवार को डॉ. पंजाबराव देशमुख स्थायी समिति सभागृह में आयोजित बैठक की अध्यक्षता महापौर नीता ठाकरे ने की। प्रमुख रूप से उपमहापौर लीला हाथीबेड, स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी, सत्ता पक्षनेता नरेंद्र (बाल्या) बोरकर, मुख्य अभियंता मनोज तालेवार, अधीक्षक अभियंता श्वेता बॅनर्जी, मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ. गजेंद्र महल्ले, सहाय्यक आयुक्त प्रमोद वानखेडे, राजकुमार मेश्राम समेत स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एम्बेसेडर कौस्तुव चॅटर्जी, विविध स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि वरुण मेतानी, लीना बुधे, कार्तिक साबू समेत अन्य उपस्थित थे।
आरंभ में मुख्य अभियंता मनोज तालेवार ने नाग नदी, पीली नदी व पोहरा नदी स्वच्छता की जानकारी देते हुए बताया कि 1 मार्च से शहर में नदी स्वच्छता आरंभ की गई है। इस अभियान के लिए 16 पोकलेन मशीन लगाकर 11 भाग में सफाई की जा रही है। महापौर नीता ठाकरे ने बताया कि अंबाझरी तालाब के दूषित पानी को वाड़ी नगरपंचायत के माध्यम से मलनिःसारण प्रक्रिया केंद्र का आरंभ कर 11 दशलक्ष लीटर पानी पर प्रक्रिया की जाएंगी। इसके चलते अंबाझरी तालाब में सीवेज आना बंद होगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश अमृत योजना चरण- 2 और जायका प्रकल्प अंतर्गत शहर में 5 एसटीपी निर्माणकार्य आरंभ किया गया है। अभियान में जनता को जनजागृति करने और शहर स्वच्छ रखने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स सेे सहायता करने का आह्वान महापौर ने किया।
यह भी पढ़े -ध्वनि प्रदूषण पर सख्त रुख - हाईकोर्ट ने पुलिस आयुक्त के प्रति जताई नाराजगी, ऑनलाइन पोर्टल बनाने के निर्देश
संगठन सूचीबद्ध कार्यक्रम दें : दाणी
स्थायी समिति सभापति शिवानी दाणी ने एनजीओ के प्रतिनिधियों से एक कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण देने का निर्देश दिया। इस कार्ययोजना का एनजीओ से प्रस्तुतिकरण महापौर के सामने किया जाएगा। इसके बाद कार्ययोजना को शहर में क्रियान्वित करने का फैसला किया जाएगा। एनजीओ के प्रतिनिधियों ने शहर में स्वच्छता रखने के लिए विविध उपाययोजना सुझाई। इन सूचनाओं को मनपा प्रशासन से कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया गया।
Created On :   26 March 2026 8:17 PM IST













