New Delhi News: महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में हादसे - आठवले ने कहा - पांच वर्षों में सीवर और सेप्टिक टैंकों की सफाई के दौरान 12 मौतें

महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में हादसे - आठवले ने कहा - पांच वर्षों में सीवर और सेप्टिक टैंकों की सफाई के दौरान 12 मौतें
  • कुछ जिलों में पिछले पांच वर्षों (2021-2025) के आंकड़े
  • सीवर और सेप्टिक टैंकों की सफाई के दौरान 12 लोगों की मौत

New Delhi News. केन्द्र सरकार ने बताया है कि महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के कुछ जिलों में पिछले पांच वर्षों (2021-2025) में सीवर और सेप्टिक टैंकों की सफाई के दौरान 12 लोगों की मौत हुई। सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने राज्यसभा में धैर्यशील मोहन पाटिल के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (एनसीएसके) द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में मुंबई/मुंबई उपनगर में 6 सफाईकर्मियों की मौत हुई थी। पालघर जिले में 4 और रायगढ़ जिले में 2 मौतें हुई थी।

आठवले ने बताया कि नमस्ते योजना के अंतर्गत व्यावसायिक सुरक्षा प्रशिक्षण (ओएसटी) नवंबर 2025 से शुरू हुआ है और 18 मार्च 2026 तक कोंकण क्षेत्र के केवल एक जिले अर्थात मुंबई में 38 सीवर और सेप्टिक टैंक श्रमिकों का व्यावसायिक सुरक्षा प्रशिक्षण पूरा हुआ है।

Created On :   26 March 2026 8:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story