- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- रामनगर में 48 झांकियों के साथ निकली...
Nagpur News: रामनगर में 48 झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा, पूर्व नागपुर में भी गूंज उठा राम नाम

Nagpur News. रामनवमी पर पश्चिम नागपुर नागरिक संघ की ओर से रामनगर स्थित श्रीराम अध्यात्म मंदिर से स्वर्ण महोत्सव वर्ष के उपलक्ष में 51वीं शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 48 आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के हाथों पालकी-पूजन के साथ हुआ। शोभायात्रा में दिल्ली की गणतंत्र दिवस परेड में प्रथम पुरस्कार प्राप्त महाराष्ट्र की झांकी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा केदारनाथ धाम, अमरनाथ, जय मल्हार और राधा-कृष्ण की झांकियां स्पोर्ट्स बाइक्स पर प्रस्तुत की गईं, जिसने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे मार्ग में ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा, आदर्श और समता के प्रतीक हैं। नागपुर में वर्षों से निकलने वाली शोभायात्राएं समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देती हैं। सभी धर्मों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया जाना शहर की विशेषता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि शोभायात्रा को मिल रहा जनसमर्थन समाज की आस्था और एकजुटता का प्रतीक है। इस अवसर पर शोभायात्रा समिति की अध्यक्ष शिवानी दानी वखरे, अध्यक्ष रवि वाघमारे और सचिव राजीव कालेले सहित अन्य पदाधिकारी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
रामधुन रैली : पूर्व नागपुर में गूंज उठा राम नाम
पूर्व नागपुर (लकड़गंज) राम जन्मोत्सव समिति की ओर से गुरुवार काली माता मंदिर, रामधुन मार्ग, लकड़गंज से रामधुन रैली निकाली गई, जिससे पूर्व नागपुर राम नाम से गूंज उठा। आकर्षक झांकियों के साथ निकली रैली ने सभी का मन मोह लिया। श्रीराम दरबार का पूजन यजमान सुरेश पटेल एवं निकेत अग्रवाल ने सपत्नीक किया। बाद में प्रभु श्रीराम, माता जानकी एवं भाई लक्ष्मण रामरथ में विराजमान हुए। संतोंं ने भगवा झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। संत अलकाजी, अजय कामनानी, उज्ज्वल पगारिया, नितिन खारा, गिरीश लीलाडिया, जयप्रकाश गुप्ता, दयाशंकर तिवारी, नरेंद्र बोरकर, कृष्णा खोपड़े, चेतना टांक, संतोष लड्ढा, दुनेश्वर पेठे, अतुल कोटेचा, अर्जुन वैरागड़े, राजू पंडित आदि उपस्थित थे। रैली में तलवारबाजी, लेजिम एवं स्केटिंग, शिव गर्जना ढोल-ताशे, शिव तांडव और हरे राम-हरे कृष्ण भजन शामिल थे। राम रथ के आगे धर्मध्वजा, भगवान गणेश का रथ तथा 108 मंगल कलश लिए महिलाएं थीं। राम नाम जप लेखन पुस्तिका को अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला। प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव काली माता मंदिर प्रांगण में मनाया गया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद से हुआ। सफलतार्थ रामधुन परिवार के सभी सदस्यों, महिलाओं और युवाओं ने प्रयास किया।
उत्तर भारतीय सभा ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
पोद्दारेश्वर राम मंदिर से रामनवमी पर निकली श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा का उत्तर भारतीय सभा ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत अग्निहोत्री के मार्गदर्शन में हंसापुरी भगवाघर चौक पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का वंदन कर सभी को बधाई दी। भगवान श्रीराम ने अपने कर्म और धर्म को जीवन का आधार बनाया था, जिसके कारण वे श्रीराम से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम बन गए। उत्तर भारतीय सभा ओर से हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, सभी ने मिलकर जय श्री राम का उद्घोष कर सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया। विदर्भ अध्यक्ष डी. बी. सिंह व जिला अध्यक्ष रामप्रताप शुक्ला के नेतृत्व में चॉकलेट व ठंडाई का वितरण और पुष्पवर्षा किया गया। विशेष सहयोग हरविंदर सिंह गांधी, किशोर राठौर, एच.एन. तितरे, दिनेश मिश्रा, टी.पी. तिवारी, इंद्रसेन सिंह, विजय मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, अम्बरिश दुबे, चंद्रकुमार साहू, जगदीश मंडल, सपना जिजोतिया, ममता तिवारी, उमा तिवारी, मोतीलाल साहू, रंजीत मंडल, एम.एम. शर्मा, जगन्नाथ चौबे, रामस्वरूप साहू, मनोज सोनी, सुरेशचंद्र पांडे, अम्बरीश शर्मा, संजय शुक्ला, केदार साहू, नरेन्द्र साहू, जगदीश पटेल आदि उपस्थित थे।
रघुवर जनम अनंद बधाई...
अयोध्यानंदन रामलला के जन्मोत्सव पर ‘भये प्रगट कृपाला दीनदयाला...’ से मंदिर गूंज उठे मंदिर। राम जन्म की खुशी में महाआरती की गई। ढोल-नगाड़ों के बीच आतिशबाजी की गई। श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर के प्रबंधक विश्वस्त पुनीत पोद्दार व सुरेश अग्रवाल के नेतृत्व में मंदिर से निकली शोभायात्रा में भगवान के "शस्त्र और शास्त्र रथ’ पर प्रभु श्रीरामचंद्रजी, माता जानकी, श्री लक्ष्मणजी एवं श्री हनुमानजी के श्रीविग्रहों का पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीयमंत्री नितिन गडकरी, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, महापौर नीता ठाकरे, विधायक प्रवीण दटके, कृष्णा खोपड़े, कृपाल तुमाने, पुलिस आयुक्त डा. रवींद्र सिंगल, उपमहापौर लीला हाथीबेड, पूर्व सांसद अजय संचेती, पूर्व मंत्री रमेश बंग, पूर्व विधायक अनिल सोले, पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, सत्यनारायण नुवाल, अशोक गोयल, जयप्रकाश गुप्ता, राजेंद्र पुरोहित, नगरसेवक मनोज साबले, श्रीकांत आगलावे, मंदिर के विश्वत बिपीन पोद्दार, शांतिकुमार शर्मा आदि ने भगवान राम को पुष्पांजलि अर्पित की। पूजन के बाद ‘जय श्रीराम’ के जयघोष करते हुए अतिथियों ने भगवान राम के रथ को खींचते हुए शोभायात्रा का शुभांरभ किया। बाद में श्रद्धालु रथ को खींचते हुए चल रहे थे। रथ को खींचने की भक्तों मंे होड़ लगी थी। शोभायात्रा का मार्ग में भगवान की पूजा-अर्चना और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर से निकलकर हंसापुरी, गांजाखेत चौक, शहीद चौक इतवारी, कोतवाली महल, तिलक पुतला चौक, काॅटन मार्केट चौक, सीताबर्डी होते हुए वापस मंदिर पहुंची।
जय श्री राम के जयघोष से गूंजा वाड़ी परिसर
वाड़ी में रामनवमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नाका नंबर 10 स्थित काछीमेट सोसायटी के हनुमान मंदिर से भव्य झांकियों की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा अमरावती रोड, दत्तवाड़ी मार्ग से गजानन सोसाइटी मैदान पहुंची। सफलतार्थ वाड़ी नगर परिषद के नगराध्यक्ष नरेश चरडे, राजेश पप्पू जैस्वाल, सतीश जिंदल, पूर्व नगराध्यक्ष प्रेम झाडे, आनंद कदम, संतोष केंचे, केशव बांदरे, दिनेश कोचे, अश्विन बैस, दिनेश उईके, श्याम मंडपे, हर्षल काकडे, दिलीप दोरखंडे, शैलेश थोराने, राजेश थोराने, दामु जोध, योगेश चरडे, संदीप चरडे, विजय मेंढे, पुरुषोत्तम रागीट, कैलाश मंथापुरवार, नीलकंठ राजशेखर, माणिक गोमकर, गणपत रागीट, गोविंद रोड़े, सुनील सिंह, मानसिंग ठाकुर, कमल कनोजे आदि उपस्थित थे।
Created On :   27 March 2026 3:39 PM IST










