पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती को लेकर देशभर में खुशी, लोगों ने स्वागत योग्य कदम बताया

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती को लेकर देशभर में खुशी, लोगों ने स्वागत योग्य कदम बताया
केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है। लोग इसे मुश्किल वैश्विक हालात के बीच सरकार का अहम और सराहनीय कदम बता रहे हैं। पंजाब के संगरूर में पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाने आए लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही मुश्किलों के बावजूद भारत सरकार ने लोगों के हित में यह निर्णय लिया है।

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की है। लोग इसे मुश्किल वैश्विक हालात के बीच सरकार का अहम और सराहनीय कदम बता रहे हैं। पंजाब के संगरूर में पेट्रोल पंप पर फ्यूल भरवाने आए लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही मुश्किलों के बावजूद भारत सरकार ने लोगों के हित में यह निर्णय लिया है।

संगरूर के बलवंत जोगा ने कहा कि डीजल और पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी कम होने से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। सेंट्रल एशिया में युद्ध के कारण लोगों में तेल की कमी को लेकर डर था, लेकिन ऐसे समय में एक्साइज ड्यूटी में कमी सरकार का सराहनीय फैसला है।

स्थानीय लोगों का भी मानना है कि सरकार ने आम आदमी की जेब का ध्यान रखा है। उन्होंने पेट्रोल पंप मालिकों और नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें।

एक अन्य स्थानीय निवासी ने कहा, "हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं। सरकार ने अपना काम किया है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी साफ किया है कि हमारे पास तेल का पर्याप्त स्टॉक है। लोगों को घबराने या लाइन लगाने की जरूरत नहीं है।"

उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि लोगों को जागरूक किया जाए ताकि अफवाहों पर रोक लग सके। फिलहाल पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य है और लोग बिना किसी परेशानी के ईंधन भरवा रहे हैं।

वहीं, गुजरात के राजकोट में भी इस फैसले का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। राजकोट के लोगों का कहना है कि इस फैसले से आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की संभावना कम हो जाएगी। मौजूदा वैश्विक स्थिति में कई देशों में पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी देखी जा रही है और कीमतें लगातार बढ़ रही हैं लेकिन भारत में हालात नियंत्रण में हैं। स्थानीय निवासी मकवाना अवि ने कहा कि इस फैसले से छोटे लोगों से लेकर व्यापारियों तक सभी को फायदा मिलेगा। युद्ध की वजह से दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन भारत ने एक्साइज ड्यूटी कम करके राहत दी है।

वहीं, राजकोट के आनंदकट ने भी सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए कहा, "पूरी दुनिया में फ्यूल को लेकर बड़ी दिक्कत है। कई देशों में कीमतें बढ़ रही हैं लेकिन भारत में एक्साइज ड्यूटी कम करने का फैसला स्वागत योग्य है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 March 2026 3:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story