चीन में साइंस फिक्शन कारोबार की कुल आय 12,610 करोड़ से अधिक

चीन में साइंस फिक्शन कारोबार की कुल आय 12,610 करोड़ से अधिक
27 मार्च को 2026 चीन साइंस फिक्शन कंवेंशन पेइचिंग में उद्घाटित हुआ। इस मौके पर चीनी वैज्ञानिक लोकप्रियता अनुसंधान केंद्र ने वर्ष 2026 चीनी साइंस फिक्शन व्यवसाय रिपोर्ट जारी की।

बीजिंग, 27 मार्च (आईएएनएस)। 27 मार्च को 2026 चीन साइंस फिक्शन कंवेंशन पेइचिंग में उद्घाटित हुआ। इस मौके पर चीनी वैज्ञानिक लोकप्रियता अनुसंधान केंद्र ने वर्ष 2026 चीनी साइंस फिक्शन व्यवसाय रिपोर्ट जारी की।

इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025 में चीन के साइंस फिक्शन कारोबार की कुल आय 1 खरब 26 अरब 10 करोड़ युआन को पार कर गई, जो लगातार तीन साल तक एक खरब युआन से अधिक बनी रही। चीनी साइंस फिक्शन व्यवसाय गुणवत्ता विकास के नए चरण में दाखिल हो गया है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2025 में साइंस फिक्शन रीडिंग व्यवसाय की कुल आय 5 अरब 19 करोड़ युआन दर्ज हुई। साइंस फिक्शन फिल्म व टीवी व्यवसाय की कुल आय 816 करोड़ थी, जो साल दर साल 21.6 प्रतिशत अधिक थी। गेमिंग व्यवसाय की कुल आय 77 अरब 91 करोड़ युआन थी और चीन से बने साइंस फिक्शन गेम्स का बाहरी बाजार में शानदार प्रदर्शन नजर आया। साइंस फिक्शन डेरिवेटिव इंडस्ट्री की कुल कारोबार आय 707 करोड़ युआन थी, जो साल दर साल 179.4 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई।

इसके अलावा साइंस फिक्शन सांस्कृतिक व पर्यटक व्यवसाय की कुल आय 27 अरब 77 करोड़ युआन से अधिक रही, जो साल दर साल 13.8 प्रतिशत से अधिक थी, जिसमें थीम पार्क ने मुख्य योगदान दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 March 2026 5:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story