पश्चिम एशिया संकट की वजह से: केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी ₹10 प्रति लीटर कम की, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी जानकारी

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी ₹10 प्रति लीटर कम की, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा सरकार संवेदनशील सरकार है पीएम मोदी देश की जनता के प्रति समर्पित हैं ,कांग्रेस पर भी साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी को कम कर दिया है। वित्त मंत्री ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए घरेलू इस्तेमाल के लिए पेट्रोल और डीजल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी ₹10 प्रति लीटर कम कर दी गई है। फाइनेंस मिनिस्टर ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट से जानकारी साझा करते हुए कहा वेस्ट एशिया संकट को देखते हुए, घरेलू इस्तेमाल के लिए पेट्रोल और डीज़ल पर सेंट्रल एक्साइज़ ड्यूटी ₹10 प्रति लीटर कम कर दी गई है। इससे कस्टमर्स को बढ़ती कीमतों से सुरक्षा मिलेगी। PM नरेंद्र मोदी ने हमेशा यह पक्का किया है कि लोगों को जरूरी चीज़ों की सप्लाई में उतार-चढ़ाव और कीमतों से बचाया जाए। इसके अलावा, डीजल के एक्सपोर्ट पर ₹21.5 प्रति लीटर और ATF पर ₹29.5 प्रति लीटर ड्यूटी लगाई गई है। इससे घरेलू इस्तेमाल के लिए इन प्रोडक्ट्स की काफी उपलब्धता सुनिश्चित होगी। पार्लियामेंट को इस बारे में बता दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा सरकार संवेदनशील सरकार है पीएम मोदी देश की जनता के प्रति समर्पित हैं लेकिन हिमाचल के मुख्यमंत्री ने घोषणा कर दिया और राहुल गांधी इस पर जवाब नहीं दे रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ा दी। ये दुर्भाग्यपूर्ण हैं बंगाल में भी यही हाल है। सारे गैर-NDA सरकार ऐसे समय में भी जनता का साथ नहीं दी रही है, राहुल गांधी और INDI गठबंधन भ्रम फैला रहे है ये लोग देश के हित वाले नहीं हैं जबकि दुनिया जानता है कि हम आयात करते हैं और प्रबंधन है और पीएम मोदी ने घोषणा किया है कि इतने दिन तक हमारे पास पेट्रोल-डीजल है फिर भी ये लोग भ्रम फैला रहे हैं। जो भी भ्रम फैला रहे हैं अब उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Created On :   27 March 2026 10:57 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story