Sanjay Raut on Iran Wa: विदेश मंत्री के दलाल वाले बयान पर UBT नेता की आई प्रतिक्रिया, वैश्विक मंच पर मध्यस्थता कराना कूटनीति

विदेश मंत्री के दलाल वाले बयान पर UBT नेता की आई प्रतिक्रिया, वैश्विक मंच पर मध्यस्थता कराना कूटनीति

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मिडिल ईस्ट में तनाव बना हुआ है। इसी बीच भारत में सभी पार्टियों की मीटिंग हुई है। बैठक में पाकिस्तान के द्वारा कराई जा रही मध्यस्थता को लेकर भी चर्चा हुई। इस पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उसे दलाल देश बताया है। उनके इस बयान पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत की टिप्पणी आई है। उन्होंने कहा वैश्विक मंच पर किसी गंभीर मुद्दे पर मध्यस्थता कराना, उसको दलाली नहीं, उसे कूटनीति कहते हैं।

किसी को तो करानी पड़ेगी मध्यस्थता - संजय राउत

शिवसेना नेता ने कहा "जंग में हजारों नागरिक मारे जा रहे हैं। तेल और गैस के भंडारों गृह पर हमला किया जा हैं। उसका खामियाजा पूरे विश्व को खासकर हमारे जैसे राष्ट्र को भुगतना पड़ रहा है। किसी न किसी को तो मध्यस्थता करनी करनी पड़ेगी। चाहें वह नरेंद्र मोदी करें, चाहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग। किसी न किसी को मध्यस्थता करनी चाहिए थी। नहीं तो युद्ध कैसे रूकेगा?"

'छोटे देश को इस मामले में अपना योगदान देना चाहते'

ईरान जंग पर उन्होंने आगे कहा, "छोटे-छोटे देश भी इस मामले में अपना योगदान देना चाहते हैं। भारत को सबसे पहले योगदान देना चाहिए था। मध्यस्थता जिसे हमारे लोग दलाल बोलते हैं। भारत इतना महान देश है। पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी का आप इतिहास उठा कर देखिए। आप डर रहे हो इसलिए दूसरे लोगों को आप दलाल बोल रहे हो। मैं पाकिस्तान की बात नहीं कर रहा हूं। पुतिन मध्यस्थता करेंगे तो उसको आप दलाल कहेंगे? फ्रांस के राष्ट्रपति अगर मध्यस्थता करेंगे तो आप उसको दलाल कहेंगे? चीन के राष्ट्रपति अगर मध्यस्थता करेंगे तो आप उसको दलाल कहेंगे? इसका मतलब है कि आप प्रेसिडेंट ट्रंप को दलाल बोल रहे हो?"

Created On :   26 March 2026 10:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story