US-Israel Iran War: ईरान युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर क्या बोले बीजेपी सांसद? कह दी अजीबो-गरीब बात

ईरान युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर क्या बोले बीजेपी सांसद? कह दी अजीबो-गरीब बात
ईरान और अमेरिका के बीच सुलह कराने को लेकर पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया दी है। इस पर भारत की राजनीति में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच सुलह कराने को लेकर पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया दी है। इस पर भारत की राजनीति में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने इस मुद्दे पर अजीबो गरीब बात कह दी है। उनका कहना है कि हमे ऐसी मध्यस्थता का शौक नहीं है, जो इस दुनिया के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि अगर हम चिंतित भी होंगे तो अपने पड़ोसी मुल्क के लिए होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हमें जिस देश की सहायता करनी है, उसी की करेंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें ईरान युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर सवाल पूछा गया था, जिसके जवाब में कहा गया कि हम पाकिस्तान के तरह 'दलाल देश' नहीं है।

शीशमहल के मुद्दे पर क्या दी प्रतिक्रिया

इसके अलावा, उन्होंने शीशमहल के मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस पर उनका कहना है, "शीशमहल अरविंद केजरीवाल का एक अपराध है। इस दिल्ली के लोगों को तमाम वादे करना, मगर उनको पूरा नहीं करना, मगर शीशमहल ऐसा बनाना है कि देश में किसी नेता का वैसा अपना पर्सनल घर न हो। ऐसा सरकारी घर बनाकर पैसे का दुरुपयोग किया। आज सबके सामने है। यही कारण है कि अरविंद केजरीवाल जी और उनकी पार्टी को अब गैंग कहा जाने लगा है। दिल्ली की जनता कभी माफ नहीं करेगी।"

नहीं माफ करेगी इनको जनता

बीजेपी सांसद का आगे कहना है, "शीशमहल की जो तस्वीर आ रही हैं, क्या वो आवश्यक है? मैं सांसद हूं, हमारा भी करीब आधा एकड़ में घर है। पूरे घर में मुश्किल से सरकार का 50-60 लाख रुपया लगा होगा। आप 55-60 करोड़ लगा देते हैं। मेरा मानना है कि इस फिजूलखर्ची को सीधे-सीधे दिल्ली का लूट माना गया है और दिल्ली की जनता कभी इनको माफ नहीं करेगी।"

Created On :   26 March 2026 11:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story