Bihar Politics: CM नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर प्रशांत किशोर ने किया कटाक्ष, NDA की संभावित नई सरकार को लेकर दिया बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बयानबाजी तेज हो गई है। इस मामले में अब जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने तंज कसा है। उनका कहना है कि जब उन्हें 202 विधायकों का समर्थन है तो इसके बाद भी वे राज्यसभा क्यों जा रहे हैं? उन्होंने जमुई में मीडिया से संवाद करते हुए कहा कि सीएम राज्यसभा जा रहे हैं। यह बात किसी को भी पच नहीं रही है। उन्होंने आगे कहा कि जिन्हें लोकतंत्र में भारी विधायकों का समर्थन हों, उन्हें राज्यसभा जाने की जरूरत ही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वे राज्यसभा इसलिए भी जा रहे हैं कि जिस सरकार का वे नेतृत्व कर रहे हैं वह उनके कामों के आधार और लोकप्रियता के आधार पर नहीं बनी थी।
यह भी पढ़े -प्रशांत किशोर ने अपनी भविष्यवाणी को दोहराते हुए बीजेपी को घेरा, NDA के जनादेश पर कह दी बड़ी बात
NDA सरकार पर कसा तंज
प्रशांत किशोर ने आगे दावा करते हुए कहा कि जिनकी सहायता से बिहार में एनडीए की सरकार बनाई गई, अब वे नीतीश कुमार की गैर-मौजदूगी में सरकार चलाएंगे। अब नई सरकार गुजरात के हित को देखकर चलाई जाएगी। गुजरात की एक भी फैक्ट्री में मजदूरों को कमी नहीं हो, जिसका भी खास ध्यान रखा जाएगा।
यह भी पढ़े -'तेजस्वी यादव का भ्रष्टाचार पर बोलना शेर के शाकाहारी होने जैसा', प्रशांत किशोर ने RJD नेता पर साधा निशाना
पार्टी सदस्यों को लेकर क्या बोले?
जन सुराज संस्थापक ने अपने बयान में आगे बताया कि पार्टी के सदस्यों के साथ जमुई में एक बैठक की गई। उन्होंने पिछले चुनाव के परिमाणों का जिक्र करते हुए कहा कि चाहे जो भी नतीजे आए हो, लेकिन बिहार में बदलाव लाने के लिए उनके संकल्प के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। जिसमें चाहे जितना समय लगे। उन्होंने कहा कि जन सुराज से जुड़ा हर व्यक्ति शिक्षा एवं रोजगार में सुधार और पलायन में कमी देखना चाहता है, क्योंकि वह इस संगठन का हिस्सा है।
Created On :   27 March 2026 12:16 AM IST













