Bihar Politics: प्रशांत किशोर चुनाव के बाद फिर हुए सक्रिय, इस तारीख से करेंगे बिहार दौरा, जन सुराज ने बजट पर क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के बाद प्रशांत किशोर सक्रिय हो गए है। उनकी पार्टी जन सुराज को इस चुनाव में एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं हुई थी। जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने बुधवार को राजधानी पटना में प्रेस कांग्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार बजट और प्रशांत किशोर के बिहार दौरे पर प्रतिक्रिया दी है। मनोज भारती ने बताया कि किशोर राज्य के अलग-अलग जिलों में जनता से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह जनता से संवाद करते हुए नीतीश सरकार के बजट पर फीडबैक लेंगे।
राज्य बजट पर क्या बोली पार्टी?
जन सुराज नेता ने बिहार सरकार द्वारा मंगलवार को किए गए बजट पेश पर गहरी चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि यह बजट मात्र 11 मिनट 43 सेकंड में ही खत्म हो गया है। इससे यह नजर आता है कि सरकार राज्य के लोगों के प्रति कितनी गंभीर है।
इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ कुमार और मीडिया प्रभारी ओबैदुर रहमान भी मौजूद थे। सौरभ कुमार सवाल उठाते हुए कहा कि क्या बिहार जैसे बड़े राज्य के भविष्य के लिए बजट पर इतना कम समय देना उचित है? सरकार के इस रवैये से स्पष्ट होता है कि वित्त मंत्री और राज्य सरकार प्रदेश के विकास और जनहित को लेकर कितनी लापरवाह है।
यह भी पढ़े -भोजपुरी अभिनेता रितेश पांडेय ने जनसुराज से दिया इस्तीफा, बोले-दल का सक्रिय सदस्य रहकर काम करना बहुत मुश्किल
प्रति व्यक्ति आय में कितनी हुई वृद्धि?
सौरभ कुमार ने बताया कि साल 2025 में प्रति व्यक्ति आय 68,624 रुपए थी, जो इस वर्ष मात्र 20 रुपए बढ़ी है। इस वृद्धि को उन्होंने न के बराबर बताया है और इससे राज्य की आर्थिक स्थिति की वास्तविक तस्वीर को दिखाती है। उन्होंने आगे बताया कि नीतीश सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम इलाकों में बजट को कम किया है। इसके अलावा सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं के लिए खर्चें को बढ़कर 38 हजार करोड़ से 58,909 करोड़ रुपए कर दिया।
जन सुराज ने सरकार से पूछा ये सवाल
इस दौरान जन सुराज के नेताओं ने सवाल पूछा कि सरकार आगामी पांच सालों में रोजगार और नौकरियां किस सेक्टर में उत्पन्न करेगी? उन्होंने यह भी बताया कि अगर केंद्र सरकार ने मदद से हाथ पीछे कर लिया तो 12 फीसदी फिस्कल डेफिसिट के साथ राज्य अगले 5 सालों में आर्थिक रूप से दिवालिया हो सकता है।
Created On :   4 Feb 2026 8:09 PM IST












