महानवमी और रामनवमी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी
यह त्योहार हमें न्याय,कर्तव्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है पीएम मोदी ने ये भी कहा मां सिद्धिदात्री को नमन! देवी मां से कामना है कि वे अपने सभी उपासकों को लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद दें।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! दी। राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा सभी देशवासियों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं! यह त्योहार हमें न्याय,कर्तव्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जीवन से त्याग, समरसता और आदर्श जीवन-मूल्यों का अनमोल संदेश मिलता है। आइए, उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए हम रामराज्य की परिकल्पना के अनुरूप, एक समृद्ध, न्यायपूर्ण और विकसित भारत के निर्माण के लिए मिलजुल कर कार्य करें।

पीएम मोदी ने रामनवमी के मौके पर हिंदू धर्म को मानने वाले सभी लोगों को बधाई दी, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं। त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो

पीएम मोदी ने ये भी कहा मां सिद्धिदात्री को नमन! देवी मां से कामना है कि वे अपने सभी उपासकों को लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद दें।

Created On :   27 March 2026 8:57 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story