नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट का लोकार्पण: PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर सक्रिय SPG और स्थानीय पुलिस, हैलीपेड से लेकर जनसभा तक चप्पे-चप्पे पर नजर

PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर सक्रिय SPG और स्थानीय पुलिस, हैलीपेड से लेकर जनसभा तक चप्पे-चप्पे पर नजर
नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को उद्धाटन करने वाले हैं। जिसको लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को उद्धाटन करने वाले हैं। जिसको लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई है। उनके इस कार्यक्रम को लेकर मिनट टू मिनट की तैयारियां की जा रही है। जिसमें सुरक्षा ट्रैफिक और जनसभा से जुड़े हर पहलू का बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है।

पीएम मोदी का शेड्यूल

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री सुबह करीब 11.30 बजे एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन पहुंचेंगे, जिसका निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद यहां से वे दोपहर लगभग 12 बजे एयरपोर्ट के पहले चरण का औपचारिक लोकार्पण करने वाले हैं। इसके बाद पीएम मोदी एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। जहां पर भारी संख्या में लोगों की संभावना जाहिर की जा रही है।

SPG ने संभाली ने संभाली कमान

पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को लेकर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) ने उनकी सुरक्षा की कमान संभाल ली है। एयरपोर्ट और आसपास के इलाके को अच्छे जांच की जा रही है। इसके अलावा एयरपोर्ट परिसर को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। साथ ही जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। इस सुरक्षा को अंतिम रूप आईजी स्तर के अधिकारी, एसपीजी और स्थानीय पुलिस मिलकर देने का कार्य कर रही है। अभी से हर एंट्री पॉइंट और एग्जिट प्वाइट पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। इसके अलावा बिना अनुमित के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं मिल रहा है।

हर मूवमेंट की बारीकी से पड़ताल

पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों को दुरुस्त किया जा रहा है। जिसमें सड़को की मरम्मत, सफाई और सौंदर्य करण शामिल है। यमुना एक्सप्रेस और आसपास के इलाके में स्थित पेड़ों की छाती और सफाई की जा रही है, ताकि आने वाले मेहमानों को बेहतर सुविधा मिल सके। वहीं, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं हो जाएं। इसके लिए एसपीजी और प्रशासन हेलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक हर मूवमेंट की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं।

Created On :   26 March 2026 11:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story