Iran War: ईरान जंग के बीच कल सभी मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम मोदी, संसद में कहा था - 'टीम इंडिया की तरह काम करना होगा'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के खत्म होने की उम्मीद कम होती जा रही है। दोनों तरफ से हमले लगातार बढ़ रहे हैं। इस युद्ध का असर केवल मिडिल-ईस्ट में नहीं बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में पड़ रहा है। क्योंकि गैस और क्रूड ऑयल के लिए बहुत से देश मिडिल ईस्ट पर निर्भर हैं। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (27 मार्च) सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे। इस दौरान ईरान जंग की वजह से पैदा हुई परिस्थितियों पर चर्चा कर सकते हैं।
यह भी पढ़े -ट्रंप का अपने राजनीतिक विरोधी डेमोक्रेट्स पर बड़ा हमला, जानबूझकर अमेरिकी सेना की सफलता को दिखा रहे है कम
टीम इंडिया की तरह काम करना होगा
इससे पहले 24 मार्च को पीएम मोदी ने संसद में कहा था कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग यदि जारी रही तो इसके दुष्परिणाम होंगे। आने वाले वक्त देश की कड़ी परीक्षा लेगा। इस परीक्षा को पास करने के लिए केंद्र को राज्यों के सहयोग की जरूरत पड़ेगी। हमें टीम इंडिया के जैसे काम करना होगा।
देश में पेट्रोल, डीजल और LPG की कमी नहीं
उधर, सरकार ने कहा है कि देश में न डीजल-पेट्रोल की कमी है और न ही एलपीजी की। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गुरूवार को नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि दुनिया में चाहे जैसी भी परिस्थिति हो, भारत के पास 60 दिन का कच्चा तेल और ऑयल रिजर्व है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर चल रही पेट्रोल और एलपीजी की कमी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।
Created On :   26 March 2026 4:52 PM IST












