Chhindwara-Nagpur Road Accident: छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर भीषण हादसा, 10 की मौत, 41 घायल

छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर भीषण हादसा, 10 की मौत, 41 घायल
छिंदवाड़ा-नागपुर रोड मार्ग पर सिमरिया हनुमान मंदिर के पास गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक बस और लहसून से भरी पिकअप वाहन की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। छिंदवाड़ा-नागपुर रोड मार्ग पर सिमरिया हनुमान मंदिर के पास गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक बस और लहसून से भरी पिकअप वाहन की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 41 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद दोनों ओर करीब पांच किमी तक लंबा जाम लग गया।

मिली जानकारी के अनुसार बस जिला मुख्यालय स्थित पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों को लेकर बस क्रमांक एमपी 28 पी 0321 उमरानाला लौट रही थी। सिमरिया हनुमान मंदिर से करीब 150 मीटर की दूरी पर गिट्टी के क्रेशर के पास बिछुआ से लहसुन लेकर आ रहे पिकअप से बस की आमने-सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस बीच सडक़ पर पलट गई। आटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस भीषण दुर्घटना में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा सहित 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 41 लोगों को मौके पर पहुंची 20 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। घायलों में ज्यादातर लोग मोहखेड़ विकासखंड के भंडारकुंड, करेर, कुसुमढाना, ग्वारा सहित आसपास गांवों के रहवासी है।

Created On :   26 March 2026 9:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story