Chhindwara News: जिले में ओलावृष्टि और बारिश से फसलें बर्बाद

जिले में ओलावृष्टि और बारिश से फसलें बर्बाद
बढ़ती तपिश पर लगा ब्रेक, तापमान में गिरावट

Chhindwara News: जिले में बदला मौसम राहत और आफत दोनों साथ लाया है। एक ओर तापमान गिरा है तो दूसरी ओर बारिश व ओलावृष्ष्टि से खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान भी पहुंचा है। वहीं पांढुर्ना जिले में भी ओले गिरने से संतरा फसलों को नुकसान बताया जा रहा है। तेज हवाओं ने खेतों में खड़ी फसलों काे आड़ा कर दिया है।

किसानों ने प्रशासन से सर्वे कर मुआवजे की मांग शुरु कर दी है। ऐसे में मौसम विशेषज्ञों ने दोनों ही जिलों में कहीं कहीं बिजली चमकने, 30 से 40 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार से तेज हवाएं चलने एवं बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है।

लेट बोवनी वाली फसल को फायदा: जिले में अचानक बदले मौसम और तामिया, हर्रई, बटकाखापा क्षेत्र में हुई। झमाझम बारिश के कारण फसल प्रभावित हो रही है।

कृषि वैज्ञानिकों की माने तो बारिश के कारण उन फसलों को ज्यादा नुकसान होगा जहां पर कटाई करके रखा गया है। वहीं देर से यानी दिसंबर के आसपास हुई बोवनी वाली फसलों को इसका फायदा पहुंचेगा।

कृषि विज्ञान केन्द्र देलाखारी के वैज्ञानिक डॉ आरएल राउत ने बताया कि ऐसी फसल जो कट गई है, लेकिन गहानी नहीं हुई है, बारिश के कारण प्रभावित हो सकती है।

हालांकि एक या दो दिन के बाद तेज धूप निकल जाएगी, जिसके कारण फसलों को कुछ खास ज्यादा नुकसान नहीं होगा। जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह ने बेमौसम बारिश और इससे किसानों को हुए नुकसान को देखते हुए सर्वे कराए जाने की मांग रखी है।

Created On :   20 March 2026 1:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story