Clash Of The Titans: कॉर्पोरेट कप का पांचवा दिन आज, जीत के लिए इन 6 टीमों में हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां देखें लाइव मैच
डिजिटल डेस्क, जबलपुर। जबलपुर के रेलवे मैदान पर दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार प्रदर्शन चल रहा है। हर दिन रोमांच अपने चरम पर ही नजर आ रहा है। खिलाड़ी मैदान पर पूरी ऊर्जा के साथ उतर रहे हैं और अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। यही वजह है कि हर मुकाबला दर्शकों के लिए खास बनता जा रहा है। गुरुवार, 26 मार्च को टूर्नामेंट का पांचवां दिन भी जबरदस्त मुकाबलों से भरा है। आज के दिन भी प्लेयर्स अपनी कमर कस मैदान पर उतर गए हैं।
आज का पूरा कार्यक्रम
आज दिनभर में तीन मैच खेले जा रहे हैं और कुल छह टीमें आमने-सामने हैं।
पहला मुकाबला शाम 4:30 बजे
अपोलो हॉस्पिटल vs मेफेयर नाइट्स
दूसरा मुकाबला शाम 6 बजे
आदि शंकर हॉस्पिटल vs एडमिन 11
आखिरी और तीसरा मुकाबला शाम 7 बजे
आईबीएल ग्यारह vs सीएनडी फार्मा
यह भी पढ़े -आईपीएल 2026 पंत की कप्तानी को लेकर चल रही अफवाहों को संजीव गोयनका ने किया खारिज
हर मैच में तेज खेल का मजा
इस टूर्नामेंट की अलग और शानदार बात यह है कि सभी मुकाबले दस-दस ओवर के हैं। कम ओवर की वजह से खेल की रफ्तार तेज है और हर गेंद पर कुछ नया देखने को मिल रहा है। बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की कोशिश करते हैं, तो गेंदबाज भी विकेट लेने के लिए पूरा जोर लगाते हैं। ऐसे में मुकाबले आखिरी तक इंट्रेस्टिंग बने रहते हैं।
यहां देखें लाइव मैच
22 मार्च से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 29 मार्च तक चलेगा, जिसमें शहर की कुल पच्चीस टीमों ने हिस्सा लिया है। अच्छी बात यह है कि दर्शक हर मैच को घर बैठे भी देख सकते हैं। सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण Bhaskarhindi.com की वेबसाइट पर किया जा रहा है, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को कहीं भी नहीं जाना पड़ेगा और घर बैठे ही पूरा आनंद मिलेगा।
Created On :   26 March 2026 4:27 PM IST












