IPL 2026: आईपीएल के दूसरे फेज का शेड्यूल हुआ जारी, 13 अप्रैल से लेकर 24 मई तक खेले जाएंगे 50 मैच, जानें खिताबी मुकाबले का वेन्यू

आईपीएल के दूसरे फेज का शेड्यूल हुआ जारी, 13 अप्रैल से लेकर 24 मई तक खेले जाएंगे 50 मैच, जानें खिताबी मुकाबले का वेन्यू
  • आईपीएल के दूसरे फेज का शेड्यूल हुआ रिलीज
  • 13 अप्रैल से लेकर 24 मई तक खेले जाएंगे 50 मैच
  • बेंगलुरु में होगा फाइनल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी हो गया है। आईपीएल कमेटी ने गुरूवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। इस फेज में 13 अप्रैल से लेकर 24 मई तक 12 वेन्यू पर 50 मैच खेले जाएंगे। इनमें डबल हैडर (एक दिन में दो मैच) 8 होंगे। बता दें कि पहले फेज में 28 मार्च से लेकर 12 अप्रैल तक 34 मैच खेले जाएंगे।

पहले फेज की तरह ही दूसरे फेज का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद का होगा। बस सामने वाली टीम बदल जाएगी। पहले फेज में जहां टीम आरसीबी टकराएगी, वहीं दूसरे फेज में सामने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम होगी।

बेंगलुरु में होगा खिताबी मुकाबला

आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडिमय में खेला जाएगा। ओपनिंग मैच में यही पर होगा। अभी प्लेऑफ का शेड्यूल अनाउंस नहीं हुआ। टूर्नामेंट में कुल 74 मैच ही होंगे, इनमें से 70 लीग स्टेज और 4 प्लेऑफ स्टेज में खेले जाएंगे। पहले ये कहा जा रहा था कि इस बार के आईपीएल में 84 मैच होने वाले हैं।

तीन टीमों के दो होमग्राउंड

आईपीएल में सभी टीमें अपने होमग्राउंड पर 7 जबकि विपक्षी टीम के घर पर 7 मैच खेलेंगी। राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने 2-2 होमग्राउंड चुने हैं। राजस्थान के होम ग्राउंड जयपुर और गोवाहाटी हैं। आरसीबी के बेंगलुरु और रायपुर, जबकि पंजाब किंग्स का मुल्लांपुर और रायपुर है।

Created On :   26 March 2026 7:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story