IPL 2026: RCB के मालिक के बाद क्या अब उसका नाम भी बदलेगा? अनन्या बिड़ला ने बताई सच्चाई

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। आईपीएल 2025 की चैंपियन टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को नए मालिक मिल गए हैं। आईपीएल के पिछले सीजन की विनर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को नए मालिक मिल गए हैं। आदित्य बिड़ला समूह, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप और बोल्ट वेंचर्स के कंसोर्टियम ने मिलकर 16,500 करोड़ रुपये में टीम को खरीद लिया है। इस डील के बाद आरसीबी आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम बन गई है।
यह भी पढ़े -'मैं नए मालिकों को..' RCB के बिकने पर आया विजय माल्या का चौंकाने वला रिएक्शन, विराट कोहली का किया जिक्र
इस डील के बाद फैंस के मन में सवाल आ रहा है कि क्या मालिक बदल जाने के बाद टीम का नाम भी बदलेगा? इस सवाल का जबाव आरसीबी के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की बहन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी आनन्या ने दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है।
इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा, "RCB 16705 करोड़ रुपये में बिक गई है। आदित्य बिड़ला ग्रुप, डेविड ब्लिट्जर, ब्लैकस्टोन के एक कंसोर्टियम ने RCB को खरीद लिया है। अच्छी खबर यह है कि रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य बिड़ला ग्रुप ने कंफर्म किया है कि "रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु" नाम वही रहेगा।"
बता दें कि डील की आधिकारिक घोषणा आरसीबी की पूर्व मालिक यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड ने की थी। उन्होंने बताया था कि आरसीबी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी गई है और सौदा कैश में हुआ है। इसके साथ ही ये भी कहा था कि डील में आरसीबी की आईपीएल और डब्ल्यूपीएल की टीमें शामिल हैं।
बता दें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। इस सीजन में टीम अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 28 मार्च को खेलेगी। यह आईपीएल 2026 का ओपनिंग मैच भी होगा।
Created On :   26 March 2026 5:24 PM IST












