IPL Records: वैभव सूर्यवंशी से लेकर शुभमन गिल तक कई भारतीय बल्लेबाज पहुंचे इस रिकॉर्ड के करीब लेकिन तोड़ने में रहे नाकाम, लिस्ट में कई चौकाने वाले नाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। अब तक 18 सीजन हो चुके हैं, इस दौरान कई रिकॉर्ड बने हैं और कई कई टूटे भी हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी हैं जिन्हें अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया है। ऐसा ही एक रिकॉर्ड है एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का, जिसे 14 सालों से कोई भी भारतीय खिलाड़ी तोड़ नहीं पाया है।
यह रिकॉर्ड भारतीय खिलाड़ी मुरली विजय के नाम है। साल 2010 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने सिर्फ 56 गेंदों पर 127 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, इस दौरान उनके बल्ले से 11 गगनचुबी छक्के देखने को मिले थे।
IPL लीग में आज भी उनके 11 छक्कों को कोई भी भारतीय खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया है। उनकी विस्फोटक पारी की वजह से चेन्नई ने 246 रन बनाए थे और टीम वह मैच 23 रनों से जीती थी।
भारतीय टीम के बड़े-बड़े हिटर्स (रोहित शर्मा, संजू सैमसन और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी) भी इस रिकॉर्ड को अब तक तोड़ नहीं पाए हैं। हालांकि 2025 में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने इस रिकॉर्ड का पीछा किया लेकिन तोड़ नहीं पाए। उन्होंने 38 गेंदों में 101 रन की आक्रामक पारी खेली थी। उन्होंने यह कारनामा गुजरात टायटंस (GT) के खिलाफ किया था।
आईपीएल में संजू सैमसन ने साल 2018 में 10 छक्के लगाए थे, वहीं शुभमन गिल ने भी 2023 में 10 छक्के लगाए थे। लेकिन मुरली विजय के 11 छक्कों का आंकड़ा पार नहीं कर पाए थे। अब IPL 2026 में यह देखना होगा कि क्या कोई भारतीय खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को तोड़ पाया है या नहीं? इस सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा।
Created On :   26 March 2026 6:55 PM IST












