Team India Schedule: घर में 22 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, BCCI ने जारी किया शेड्यूल, जानें कब-कब मैदान पर दिखेगी RO-KO की जोड़ी

घर में 22 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, BCCI ने जारी किया शेड्यूल, जानें कब-कब मैदान पर दिखेगी RO-KO की जोड़ी
बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के अगले एक साल (सितंबर 2026-फरवरी 2027) का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीमें भारत का दौरा करेंगी।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के अगले एक साल (सितंबर 2026-फरवरी 2027) का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीमें भारत का दौरा करेंगी। अगले 12 महीनों में टीम इंडिया 17 अलग-अलग शहरों में कुल 22 मैच खेलेगी। इस सीजन का आगाज 27 सितंबर 2026 से वेस्टइंडीज के भारत दौरे के साथ होगा। कैरेबियन टीम इस दौरे में तीन वनडे और पांच टी-20 मैच की सीरीज खेलेगी। इससे पहले टीम इंडिया अफगानिस्तान के साथ घर पर एक वनडे सीरीज भी खेलेगी।

बीसीसीआई के शेड्यूल जारी करने के बाद फैंस के मन में सवाल है कि उनकी चहेती RO-KO (रोहित शर्मा-विराट कोहली) की जोड़ी कितनी बार खेलते दिखाई देंगे। तो आइए जानते हैं...

12 वनडे मैच खेलेगी टीम इंडिया

टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके विराट और रोहित अब केवल वनडे मैच ही खेलते हैं। उनकी पहली सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ होगी। तीन वनडे मैचों की यह सीरीज 14 से 20 जून तक खेली जाएगी। इसके बाद सितंबर में वेस्टइंडीज टीम भारत दौरे पर आएगी, वह भी तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।

इसके बाद भारत की अगली वनडे सीरीज दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ होगी। इस सीरीज में भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे। टीम इंडिया अपनी चौथी सीरीज जिम्बाब्वे के खिलाफ जनवरी 2027 में खेलेगी। जून 2026 से लेकर जनवरी 2027 तक भारतीय टीम 12 वनडे मैच खेलेगी। इस तरह फैंस को विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी 12 बार ग्राउंड पर खेलते दिखाई देगी।

Created On :   26 March 2026 6:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story