LPG Crisis: देश में घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की क्या है मौजूदा स्थिति? केंद्र सरकार ने दिया अपडेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध से भारत में गैस-तेल की अफवाहें तेजी से फैल रही है। हालांकि, इसके बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की कीमतों, आपूर्ति के साथ-साथ किल्लत देखने को मिल रही है। इस बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार को तेल-गैस की आपूर्ति और कमी को लेकर बड़ा बयान दिया है। केंद्र सरकार ने कहा कि देश में तेल की कोई कमी नहीं है और अगले 2 महीने के लिए सप्लाई लाइन्ड अप है।
यह भी पढ़े -महबूबा मुफ्ती ने सीएम उमर अब्दुल्ला पर साधा निशाना, ईरान मुद्दे पर देरी से निंदा को लेकर उठाए सवाल
केंद्र सरकार ने गैस-तेल पर दिया ताजा अपडेट
भारत सरकार के पेट्रोलियम, विदेश और शिपिंग मंत्रालय की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इसमें बताया गया कि देश में कमर्शियल एलपीजी सप्लाई को 70 प्रतिशत रिस्टोर किया गया है और 30 हजार टन गैस कमर्शियल उपभोक्ताओं को दी गई है। इसके अलावा, पांच किलोग्राम वाले 30 हजार सिलेंडर भी दिए गए हैं। हमारे पास पेट्रोल और डीजल समुचित मात्रा में है, LPG-PNG उपलब्ध है, सिर्फ अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर लाइन लगी हुई है।
बीते 24 घंटे में खाड़ी देशों में सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। वहीं, बीते दो दिनों में अब एलपीजी के बाद पेट्रोल और डीजल को लेकर पैनिक फैलाया जा रहा है और अफवाह फैलाई जा रही है जबकि सच्चाई यही है पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है।
यह भी पढ़े -गुजरात सरकार ने एक्साइज ड्यूटी कटौती का किया स्वागत, सीएम भूपेंद्र पटेल ने पीएम मोदी को सराहा
देश में लॉकडउन की जरूरत नहीं - केंद्र सरकार
इसके अलावा प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि लॉकडाउन की कोई जरूरत नहीं है। ऐसा कोई डिसीजन नहीं है कि लॉकडाउन होगा और ऐसा कोई विचार भी नहीं किया गया है।
देश में एक लाख पेट्रोल पंप हैं, जिसमें से 91,000 पीएसयू के है, देश में समुचित मात्रा में तेल है कहीं कोई कमी नहीं है। दो महीने का स्टॉक तो मैंने कम बोला है, दो महीने की तो सप्लाई हमारे पास उपलब्ध है। हमारे पास इसके अलावा समुचित मात्रा में ईंधन उपलब्ध है।
केंद्र सरकार ने आगे कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और संघर्ष की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। इस दौरान सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर कम की गई ड्यूटी के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही यह भी कहा गया कि सरकार एक मेकैनिज्म लेकर आएगी, जिससे हर 15 दिनों में रेट पर नजर रखी जा सके।
Created On :   27 March 2026 5:21 PM IST












