S-400 Defense System Deal: चीन-PAK की अब खैर नहीं, रूस से फिर S-400 डिफेंस सिस्टम खरीदेगा भारत, DAC ने दी परमिशन

चीन-PAK की अब खैर नहीं, रूस से फिर S-400 डिफेंस सिस्टम खरीदेगा भारत, DAC ने दी परमिशन
भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के उद्देश्य से रक्षा मंत्रालय ने रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की अतिरिक्त बैटरी खरीदने की मंजूरी दे दी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के उद्देश्य से रक्षा मंत्रालय ने रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की अतिरिक्त बैटरी खरीदने की मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय की डिफेंस एक्युजेशन काउंसिल (DAC) की आज (शुक्रवार) अहम बैठक हुई, जिसमें इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिली। अब इसके बाद और एस-400 को खरीदने की प्रक्रिया शुरू होगी। आखिरी मुहर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की मीटिंग में लगेगी।

एस-400 के अलावा मिलेंगे और भी हथियार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में करीब 2.38 लाख करोड़ रुपये की लागत से हथियार और विमानों की खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के अलावा भारतीय सेना के लिए मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, रिमोटली पायलटेड स्ट्राइक एयरक्राफ्ट और Su-30 एयरो इंजन एग्रीगेट्स के ओवरहाउल के प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली है।

मीटिंग में इंडियन आर्मी की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई हथियारों की खरीद को मंजूरी मिली है। इनमें एयर डिफेंस ट्रैक्ड सिस्टम, आर्मर-पियसिंग टैंक एम्युनिशन, हाई कैपेसिटी रेडियो रिले, धनुष गन सिस्टम और रनवे इंडिपेंडेंट एरियल सर्विलांस सिस्टम शामिल हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चर्चा में रहा एस-400

एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 का डेब्यू पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुआ था। उस दौरान इसने 300 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के एक एयरक्राफ्ट को हिट कर चर्चा बंटोरी थी। इसका लॉन्ग रेंज रडार 600 किलोमीटर दूर से आने वाले दुश्मन के हवाई खतरों को डिटेक्ट कर सकता है। यह एक साथ 100 से ज्यादा फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स को ट्रैक करने का माद्दा रखता है।

Created On :   27 March 2026 6:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story